• Sun. Mar 8th, 2026

किसान के पुत्र ने जेपीएससी परीक्षा में किया सफलता हासिल

Admin Office's avatar

ByAdmin Office

Nov 8, 2022

 

बरकट्ठा।जेपीएससी परीक्षा में किसान के पुत्र प्रखंड के ग्राम बरवां निवासी साहेब कुमार मंडल ने जेपीएससी परीक्षा में सफलता हासिल किया है। जेपीएससी की सहायक अभियंता परीक्षा में साहेब मंडल ने 54वां रेंक लाकर झारखंड सरकार पथ निर्माण विभाग में एसडीओ का पद प्राप्त किया है। साहेब मंडल के पिता गोपाल महतो पेशा से किसान का काम करते है। साहेब मंडल की प्रारंभिक शिक्षा गांव से शुरू होकर हाई स्कूल बरकट्ठा से मैट्रिक बोर्ड, मार्खम कॉलेज हजारीबाग से इंटरमीडिएट, बीआईटी मेसरा रांची से बीटेक किया. फिलहाल वह कोलकता में CPWD भारत सरकार में सिविल इंजीनियर पद पर कार्यरत है. साहेब मंडल ने अपनी सफलता का श्रेय माता-पिता एवं गुरूजनों को दिया है।साहेब मंडल के जेपीएससी में सफलता हासिल करने पर बधाई देने वालों में पूर्व मुखिया गोपाल प्रसाद, शंकर प्रसाद, मनोज प्रसाद, केदार प्रसाद, गजेन्द्र प्रसाद, प्रयाग प्रसाद,मोहनी देवी समेत अन्य कई लोग शामिल है।


There is no ads to display, Please add some
Post Disclaimer

स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *