• Tue. Aug 4th, 2026

किशोर स्वास्थ्य जागरूकता को लेकर साथिया वॉलिंटियर्स का प्रशिक्षण सह कार्यशाला आयोजित

admin's avatar

Byadmin

Aug 4, 2026
crescent ad

 

 

चाईबासा, 04 अगस्त। कोल्हान विश्वविद्यालय सभागार, चाईबासा में मंगलवार को राष्ट्रीय किशोर स्वास्थ्य कार्यक्रम (आरकेएसके) के तहत जिला स्तरीय साथिया (पीयर एजुकेटर) एक दिवसीय प्रशिक्षण सह कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्घाटन उपायुक्त एवं अन्य अतिथियों ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया।

 

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए उपायुक्त ने कहा कि साथिया (पीयर एजुकेटर) स्वास्थ्य विभाग की महत्वपूर्ण कड़ी हैं, जो अपने-अपने क्षेत्रों में किशोर एवं किशोरियों के बीच स्वास्थ्य संबंधी जागरूकता फैलाने में अहम भूमिका निभाते हैं। उन्होंने कहा कि बाल विवाह, यौन शोषण, बाल तस्करी, नशा मुक्ति, एनीमिया, मानसिक स्वास्थ्य, पोषण एवं स्वच्छता जैसे विषयों पर जनजागरूकता बढ़ाने में साथिया वॉलिंटियर्स की भूमिका बेहद महत्वपूर्ण है।

 

उपायुक्त ने सभी साथिया वॉलिंटियर्स से नियमित रूप से आयरन-फोलिक एसिड (आईएफए) की गोली लेने तथा अन्य किशोर-किशोरियों को भी इसके प्रति जागरूक करने का आह्वान किया। उन्होंने बताया कि जिले में जागृति क्लब का गठन किया जा रहा है तथा प्रत्येक माह की 15 और 30 तारीख को “उमंग” कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। उन्होंने युवाओं से इन गतिविधियों में सक्रिय भागीदारी निभाने की अपील की।

 

उपायुक्त ने कहा कि युवाओं की सक्रिय सहभागिता से समाज में सकारात्मक बदलाव लाया जा सकता है। उन्होंने जिले में संचालित विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी देते हुए प्रत्येक माह 8 एवं 24 तारीख को आयोजित होने वाले रक्तदान शिविरों में अधिक से अधिक युवाओं को स्वैच्छिक रक्तदान के लिए प्रेरित करने का आह्वान किया।

 

उन्होंने बताया कि आने वाले दिनों में साथिया वॉलिंटियर्स को योग प्रशिक्षण भी दिया जाएगा, ताकि वे स्वस्थ जीवनशैली अपनाने के साथ समाज को भी इसके लिए प्रेरित कर सकें। साथ ही दिव्यांगजनों के प्रति संवेदनशीलता एवं सहयोग की भावना के साथ कार्य करने की अपील की।

 

कार्यक्रम के दौरान उत्कृष्ट कार्य करने वाले नामित साथिया (पीयर एजुकेटर) वॉलिंटियर्स को प्रशस्ति-पत्र देकर सम्मानित किया गया। मौके पर उप विकास आयुक्त, अनुमंडल पदाधिकारी चक्रधरपुर, सिविल सर्जन समेत स्वास्थ्य विभाग के कई पदाधिकारी एवं कर्मी उपस्थित थे।


There is no ads to display, Please add some
Post Disclaimer

स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *