• Sat. Apr 4th, 2026

कार्य के दौरान दो रेल कर्मचारियों की मौत।

Admin Office's avatar

ByAdmin Office

Feb 24, 2024
crescent ad

 

धनबाद आज दिनांक 24.02.2024 को सुबह चार बजे के आस पास तेलों और गोमो स्टेशन के बीच दो पी डब्ल्यू ई स्टाफ नाम मोहन कुमार शर्मा एवम राहुल कुमार पेट्रोलिंग ड्यूटी पर थे एवम रेल पटरी में निकले की को ठीक कर रहे थे,लेकिन अचानक डाउन लाइन पर तेज आती ट्रेन से रन ओवर हो गए। यूनियन के मीडिया प्रभारी एन के खवास ने जानकारी देते हुए कहा कि इस बात की जानकारी जैसे ही ईस्ट सेंट्रल रेलवे कर्मचारी यूनियन पदाधिकारियों को लगी वे सुबह केंद्रीय पदाधिकारियों डी के पांडेय और मोहम्मद जियाउद्दीन को जानकारी देकर एवं उनके निर्देशानुसार घटना स्थल पर रवाना हो गए, चंद्रपुरा शाखा से संगठन सचिव श्री अरविंद कुमार मेहता,सहायक सचिव सह चीफ यार्ड मास्टर,दुग्धा,गोमो शाखा के संयुक्त सचिव श्री रूपेश कुमार जी अपने अन्य खास सदस्यों के साथ घटना स्थल पर पहुंचे,जीआरपी चंद्रपुरा एवम थाना प्रभारी तेलों की उपस्तिथि में डेड बॉडी को पेन पेपर पर रेडी करते हुए पोस्टमार्टम के लिए भेजा l इसी बीच दोनो के परिवार जनों को सूचना दी गई l केंद्रीय पदाधिकारियों के द्वारा सहायक अभियंता एवं वरीय मंडल कार्मिक अधिकारी धनबाद महोदय से बात कर सभी प्रकार की जरूरी मदद करने का अनुरोध किया गया, उनके द्वारा पूरा आश्वासन मिला,यूनियन के सभी अन्य सदस्य भी सक्रिय रहे l परिवारजनों ने आभार प्रकट किया एवम आवश्यक सहयोग कि बात कही,यूनियन के चंद्रपुरा के शाखा सचिव चंदन शुक्ला ने जरूरी हर संभव मदद के लिए आश्वासन दिया


There is no ads to display, Please add some
Post Disclaimer

स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *