• Fri. Mar 20th, 2026

कांवरिया संघ के लिए पुर्वी जिप सदस्य गीता देवी ने भंडारा का आयोजन किया 

Admin Office's avatar

ByAdmin Office

Aug 11, 2024

 

बड़कागांव : शनिवार को बड़कागांव प्रखंड के इंद्रा मोड़ में 35 से 40 कांवरिया संघ के शिव भक्तों के बीच बड़कागांव पूर्वी जिला परिषद सदस्य गीता देवी एंव जिप सदस्य प्रतिनिधि सह समाज सेवी दीपक करमाली की ओर से भंडारा का आयोजन किया गया।इनके नेतृत्व में कावरियों के बीच चना , शर्बत एंव भोजन का वितरण किया गया।जिप सदस्य गीता देवी ने कहा कि बड़कागांव विधानसभा से हजारो की संख्या में पैदल कावड़ यात्रा (जलयात्रा) रजरप्पा मंदिर के भैरवी नदी से जल उठाकर बुढ़वा महादेव मंदिर महूदी पहाड़ (बड़कागांव) में जलाभिषेक करेंगे। जिसके लेकर प्रत्येक वर्ष की भांति इस वर्ष भी श्रद्धालुओं के लिए विशेष सुविधा का आयोजन किया गया।भंडारा का आयोजन कर शिव भक्तों ( कांवरिया ) की सेवा करने से सुख शांति समृद्धि प्राप्ती होती है।इस कार्यक्रम में मुख्य रूप से जिप सदस्य गीता देवी , जिप प्रतिनिधि सह समाजसेवी दीपक करमाली , पुर्व प्रखंड अध्यक्ष विशेश्वर नाथ चौबे , सुरेश महतो , सक्रिय सदस्य नंदकिशोर मेहता, जितेंद्र महतो , अजीत महतो, बिनोद करमाली, प्रवीण महतो, बासु यादव , राजेश ठाकुर, बिशुन करमाली, जागेश्वर महतो, पंचू कयमाली , फुलू राणा, चितामन साव , संजय वर्मा , तेजू साव दशरथ चौधरी एंव देव नारायण गंझू के अलावा सैकड़ों लोग उपस्थित थे।


There is no ads to display, Please add some
Post Disclaimer

स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *