• Thu. Oct 22nd, 2026

कांड्रा में 75 फीट के रावण का दहन, गूंजा जय श्रीराम का जयघोष, 50 हजार से अधिक दर्शक उमड़े

admin's avatar

Byadmin

Oct 22, 2026
crescent ad

 

एसकेजी फुटबॉल मैदान में श्री श्री रावण दहन कमेटी का प्लैटिनम जुबली समारोह हर्षोल्लास से संपन्न, आतिशबाजी और सांस्कृतिक कार्यक्रम रहे आकर्षण का केंद्र।

 

सरायकेला-खरसावां जिले में विजयादशमी के पावन अवसर पर कांड्रा स्थित एसकेजी फुटबॉल मैदान में श्री श्री रावण दहन कमेटी द्वारा भव्य रावण दहन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस वर्ष कमेटी अपना प्लैटिनम जुबली (75वां वर्ष) मना रही है, जिसके उपलक्ष्य में 75 फीट ऊंचे रावण के पुतले का दहन किया गया।

 

बुराई पर अच्छाई की जीत के इस प्रतीकात्मक आयोजन को देखने के लिए मैदान में 50 हजार से अधिक दर्शकों की भीड़ उमड़ी। शाम ढलते ही पूरा मैदान खचाखच भर गया। जैसे ही रावण के पुतले में आग लगाई गई, पूरा मैदान जय श्रीराम के जयघोष से गूंज उठा।

 

*मोबाइल की फ्लैशलाइट और आतिशबाजी ने बढ़ाई भव्यता -*

कार्यक्रम के दौरान हजारों दर्शकों ने एक साथ मोबाइल की फ्लैशलाइट जलाकर आयोजन को अद्भुत बना दिया। रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों ने समां बांधा। रावण दहन के बाद धनबाद के बलियापुर से आए कारीगरों ने लगभग एक घंटे तक रंग-बिरंगी आतिशबाजी का मनमोहक प्रदर्शन किया। आसमान में बिखरती रोशनियों ने दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया।

 

समारोह के मुख्य अतिथि कृष्णा बास्के ने कहा कि 75वें वर्ष में कमेटी ने भव्य और ऐतिहासिक आयोजन कर अपनी पहचान को और मजबूत किया है। यह आयोजन केवल परंपरा नहीं, बल्कि सामाजिक एकता और संस्कृति का प्रतीक है। कमेटी के पदाधिकारियों और सदस्यों की मेहनत सराहनीय है।

 

*सुरक्षा व्यवस्था रही चाक-चौबंद -*

भारी भीड़ को देखते हुए पुलिस प्रशासन पूरी तरह मुस्तैद रहा। विधि-व्यवस्था बनाए रखने के लिए पर्याप्त संख्या में पुलिस बल की तैनाती की गई थी। किसी भी अप्रिय घटना की सूचना नहीं है।

 

उत्साह, उमंग और जनभागीदारी के बीच प्लैटिनम जुबली वर्ष का यह आयोजन क्षेत्रवासियों के लिए यादगार बन गया।


There is no ads to display, Please add some
Post Disclaimer

स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *