
पार्टी का दामन थामते ही सभी ने एक स्वर में रोशन लाल चौधरी को विधायक बनाने का लिया संकल्प

आजसू पार्टी जात-पात से उठकर सामाजिक न्याय और विकास की राजनीतिक करती है : रौशन लाल

पंकज ठाकुर
बड़कागांव l चंदौल पंचायत के मोहडर में आजसू पार्टी का मिलन समारोह आयोजन किया गया। जिसकी अध्यक्षता प्रखंड अध्यक्ष गौतम वर्मा और संचालन आजसू के वरिष्ठ नेता उमेश दांगी ने किया। कार्यक्रम के बतौर मुख्य अतिथि आजसू पार्टी के केंद्रीय महासचिव सह बड़कागांव विधानसभा प्रत्याशी रोशन लाल चौधरी उपस्थित हुए। मौके पर कांग्रेस पार्टी को छोड़कर आजसू पार्टी का दामन थामा जिसका मुख्य अतिथि रौशन लाल चौधरी ने सभी को माला और आजसू पार्टी का पट्टा पहना कर पार्टी का सदस्यता ग्रहण कराया। मौके पर सभी को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि रौशन लाल चौधरी ने कहा कि हम और हमारी पार्टी जात-पात से ऊपर उठकर सामाजिक न्याय और विकास की राजनीति करते हैं। बड़कागांव विधानसभा में पिछले 15 सालों से विकास की गाड़ी रुकी हुई है आज तक विधानसभा में कोई भी ऐसा कार्य नहीं हुआ है जिसे हम राज्य स्तर पर दिखा सके। बड़कागांव विधानसभा की जनता समझ चुका है बड़कागांव का विकास पार्टी के हाथों ही संभव है इसी का परिणाम है कि लगातार सत्ताधारी दल कांग्रेस को छोड़कर आज आजसू पार्टी में लोग शामिल हो रहे हैं। वही पार्टी की सदस्यता ग्रहण करने वाले सभी लोगों ने एक स्वर में कहा कि 2024 में आजसू पार्टी और रोशन लाल भैया को ही बड़कागांव का विधायक बनेंगे।
कांग्रेस पार्टी से छोड़ कर आज से पार्टी का दामन थामने वालों में से
मो.मिस्बाहुल उर्फ़ मिस्टर.. ग्राम,पंचायत महूँगाई कला,चंदौल पंचायत के महूँगाई खुर्द ग्राम से संजय यादव, कुलेश्वर यादव,भुनेश्वर राणा, सुधीर यादव,नासिर हुसैन, अख्तर अंसारी, संतोष कुमार राणा,सफ़दर अली, मो. आरिफ, संतोष यादव, ग्राम सिन्दूवारी से होरिल प्रजापति, शिवम् चौरसिया, छोटेलाल चौरसिया, बादम पंचायत से, करण कुमार, मिंसु कुमार, सोनू सिन्हा, सुदामा कुमार आर्यन कुमार, साँढ़ पंचायत के ग्राम छपेरवा से विश्वनाथ कुमार सहित दर्जनों लोगों ने पार्टी की सदस्यता ली। मौके पर मुख्य रूप से केंद्रीय सदस्य कामेश्वर महतो, राजा खान ,संदीप कुशवाहा ,लीलारधन साव, भोला महतो, संत महतो ,मुखिया प्रतिनिधि सुरेश दांगी , प्रखंड प्रवक्ता तपेश्वर कुमार तापस, जावेद खान, कैसर अली, उपेंद्र कुमार, गीरेंद्र कुमार ,पप्पू कुमार, रघुनाथ यादव, संतोष सिंह, तुलेश्वर राम, श्याम निराला, भोला चौधरी, वासुदेव महतो, रंजीत महतो, कुलदीप शर्मा उपस्थित थे।
There is no ads to display, Please add some


Post Disclaimer
स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com
