• Fri. Feb 27th, 2026

कांग्रेस नेता पिंटू कुमार यादव ने लोयाबाद में संचालित अवैध कोयला कारोबारी पर कार्रवाई की मांग की

Admin Office's avatar

ByAdmin Office

Jun 17, 2023

 

लोयाबाद :- लोयाबाद कांग्रेस इंटक धनबाद जिला अध्यक्ष पिंटु कुमार यादव ने बीसीसीएल सेंद्रा बांसजोरा कोलियरी सिजुआ क्षेत्र संख्या 5 के परियोजना पदाधिकारी सीआईएसएफ एवं लोयाबाद थाना प्रभारी को आवेदन देकर बताया है कि लोयाबाद थाना क्षेत्र के बांसजोडा़ रेलवे साइडिंग से प्रत्येक दिन तस्करों द्वारा सैकड़ों टन कोयला निकाला जाता है तथा उसे रेलवे साइडिंग से 250 मीटर की दूरी पर अवैध कोयला गोदाम में जमा कर रात्रि में जेसीबी मशीन द्वारा ट्रक में लोड कर बाहर खपाया जाता है।

आज दिनांक 17/06/2023 को भी रेलवे साइडिंग के पास ( दूरी 20 मीटर ) लगभग 80 टन कोयला तथा अवैध कोयला डिपो में लगभग 50 टन कोयला जमा है। क्षेत्र में अवैध कोयला कारोबार के कारण पूर्व में भी कोयला माफियाओं के बीच मारपीट जैसी घटनाएं घटती रहती है जिससे क्षेत्र का माहौल बीच-बीच में काफी तनावपूर्ण रहता है।

उन्होंने निवेदन करते हुए संबंधित अवैध कोयला गोदाम पर छापा मार कर अवैध कारोबारियों पर कार्रवाई करते हुए अवैध कोयला कारोबार को बंद कराने की मांग की है।


There is no ads to display, Please add some
Post Disclaimer

स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *