
बड़कागांव विधानसभा का समुचित विकास करना ही हमारा लक्ष्य होगा : रोशन लाल चौधरी

पंकज ठाकुर

बड़कागांव l बड़कागांव प्रखंड के बादम पंचायत में आजसू पार्टी का मिलन समारोह कार्यक्रम का आयोजन किया गया जिसके अध्यक्षता प्रखंड अध्यक्ष गौतम वर्मा व संचालन केंद्रीय सदस्य राजा खान ने किया। मिलन समारोह में बादम पंचायत से दर्जनों लोगों एवं कई जनप्रतिनिधियों ने कांग्रेस पार्टी को छोड़कर रोशन लाल चौधरी के प्रति आस्था और विश्वास जताते हुए आजसू पार्टी का दामन थामा। समारोह के मुख्य अतिथि आजसू पार्टी के केंद्रीय महासचिव सह बड़कागांव विधानसभा प्रत्याशी रौशन लाल चौधरी एवं विशिष्ट अतिथि के रूप में केंद्रीय सचिव नागेश्वर तूरी, केंद्रीय सदस्य केंद्रीय सदस्य संदीप कुशवाहा,लीलारधन साव, मनोज दांगी,वीरेंद्र प्रसाद, पप्पू प्रसाद, शंकर मिश्रा, बबलू पासवान, जुनैद अहमद, केसर अली, मो अफरोज, मुकर्रम खान, मो नुरुल्लाह, अवध कुमार बिहारी,राजेश राम, गोविंद कुमार ,नौशाद आलम, विनोद राम सहित अन्य लोग उपस्थित थे। मौके पर पार्टी की सदस्यता ग्रहण करने वाले सभी लोगों को पार्टी का पट्टा और माला पहनाकर स्वागत किया गया। वही सभा को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि रोशन लाल चौधरी ने कहा कि जनता परिवर्तन के लिए अपना मन बना चुकी है। चुकी बड़कागांव विधानसभा की जनता अपने आप को ठगा हुआ महसूस कर रही है जो विकास बड़कागांव में होना चाहिए था वह विकास कहीं दूर-दूर तक दिखाई भी नहीं देता। आगे उन्होंने कहा कि मेरा एक ही उद्देश्य है बड़कागांव विधानसभा क्षेत्र का समुचित विकास कर झारखंड का नंबर वन विधानसभा बनाना।
आजसू पार्टी में सदस्यता ग्रहण करने वाले मुख्य रूप से वार्ड सदस्य तनवीर आलम, अनिल साहू,मनु राम, शंकर रजक, मोहित कुमार महतो सहित अन्य ग्रामीणों थे सभी ने एक स्वर में कहा कि कांग्रेस पार्टी बड़कागांव का विकास नहीं चाहती है अगर बड़कागांव का विकास चाहती तो पिछले 15 सालों से एक ही परिवार का राज बड़कागांव में है बावजूद इसके बड़कागांव का विकास जीरो है बड़कागांव का विकास सिर्फ और सिर्फ आजसू पार्टी और रोशन लाल चौधरी ही कर सकते हैं इसीलिए इस बार हम सभी लोग रोशन लाल चौधरी को विधानसभा भेजने का काम करेंगे। और बड़कागांव विकसित विधानसभा बनाने में अपना योगदान देंगे।
There is no ads to display, Please add some


Post Disclaimer
स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com
