• Mon. Jan 12th, 2026

कांग्रेस के नए जिलाध्यक्ष के चयन को लेकर कांग्रेस के केंद्रीय नेतृत्व द्वारा प्रतिनियुक्त ए.पी. आर ओ. भवेश चौधरी पहुंचे धनबाद, झारखंड प्रदेश कांग्रेस प्रतिनिधि सुधांशु शेखर झा ने रखा अपना ओपिनियन*

ByAdmin Office

Jul 24, 2022

झारखंड के लिए नियुक्त ए.पी. आर ओ. भवेश चौधरी का धनबाद आगमन हुआ।वे कांग्रेस के नए जिलाध्यक्ष के चयन को लेकर कांग्रेस के पदाधिकारियों से चर्चा कर रहे हैं।

इस अवसर पर झारखंड प्रदेश कांग्रेस प्रतिनिधि सुधांशु शेखर झा ने धनबाद सर्किट हाऊस मे सांगठनिक विषय एवं अध्यक्ष पद के संदर्भ मे विस्तारर्पूवक अपना विचार साझा किया। श्री झा ने स्पष्ट किया कि वे धनबाद जिला कांग्रेस अध्यक्ष पद हेतु स्वंय उम्मीदवार नहीं हैं ब्लकि उनकी एकमात्र इच्छा यही है कि धनबाद जिला जहाँ कांग्रेस के लिए अनंत संभावनाएं हैं इसके अनुरूप कांग्रेस पार्टी का धनबाद लोकसभा और विधानसभाओं के एक एक गांव तक सशक्त ढंग से पहुंचे और नये जिला अध्यक्ष एवं गठित नई समिति गांवों मे चौपाल लगाकर जनता की समस्याओं से सीधे रुबरु हो ।

उन्होंने कहा कि आज कांग्रेस संघठन में संवादहीनता बनी हुई है।साथ ही जो सक्रियता होनी चाहिए वह नही हो पा रही इसी लिये जिलाध्यक्ष ऐसा हो जो संघटन को पंचायत स्तर तक पहुंचा कर मज़बूत करे।


There is no ads to display, Please add some
Post Disclaimer

स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *