
अंतर्कथा : बरही/पंचम पाण्डेय
बरही चौक पर कांग्रेस जिला प्रभारी मानस सिन्हा व पूर्ण कार्यकारी अध्यक्ष संजय लाल पासवान का कांग्रेसी कार्यकर्ताओं ने गर्मजोशी के साथ स्वागत किया। कांग्रेसी कार्यकर्ताओं ने उन्हें माला पहनाकर स्वागत करते हुए विश्वास दिलाया कि 26 नवम्बर को चौपारण में

आयोजित पदयात्रा कार्यक्रम में अधिक से अधिक संख्या में कांग्रेसी कार्यकर्ता शामिल होकर इसे सफल बनाएंगे। बताते चलें कि 26 नवम्बर को चौपारण में पदयात्रा का कार्यक्रम होना तय है।

इसी उद्देश्य से जिला प्रभारी व कार्यकारी कांग्रेसी अध्यक्ष चौपारण के लिए रवाना हुए। बरही चौक पर विस विधायक प्रतिनिधि छट्ठू गोप, प्रखण्ड प्रतिनिधि सुनील साहू, प्रमुख मनोज रजक, 20 सूत्री प्रखण्ड अध्यक्ष इकबाल रजा, उपप्रमुख देवलाल कुशवाहा,
कांग्रेस प्रखण्ड अध्यक्ष अब्दुल मनान वारसी, कांग्रेस ओबीसी के जिला महासचिव दीपक गुप्ता सहित अन्य कांग्रेसी कार्यकर्ता मौजूद थे।
There is no ads to display, Please add some


Post Disclaimer
स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com
