

चौपारण
पाण्डेयबारा पंचायत के पवई में माँ भगवती श्री दुर्गा सप्तर्शी पाठ व करमा पंचायत के जोकट मे शिव प्राण प्रतिष्ठा सह श्री श्री 1008 रुद्र महायज्ञ के लिए कलश यात्रा निकला। कलश यात्रा में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं का भीड़ उमड़ा। कलश यात्रा में विधायक अकेला यादव, पूर्व विधायक मनोज कुमार यादव, चौपारण प्रमुख पूर्णिमा देवी, उप प्रमुख प्रीति गुप्ता, मुखिया संघ अध्यक्ष बिरेन्द्र रजक, पूर्व अध्यक्ष राजदेव यादव, पाण्डेयबारा मुखिया रेखा सहित अन्य। देवी मन्दिर पवई से निकला कलश यात्रा जीटी रोड पाण्डेयबारा होते हुए चपरी नदी पहुँचा। वही जोकट शिव मंदिर से निकला कलश यात्र बहेरा, कोयली होते हुए फुलांग नदी पहुँचा जहां यज्ञ आचार्य ने जलभरनी का कार्य सम्पन्न कराया। इससे पूर्व पवई व जोकट में यज्ञ आयोजको ने अतिथियो को भगवा अंगवस्त्र देकर सम्मानित किया। श्रद्धालुओं को संबोधित करते हुए पूर्व विधायक ने कहा यज्ञ अशुद्धियों को दूर करता है और वातावरण का शुद्धिकरण करता है। कहा यज्ञ स्थल के आसपास के इलाके में भक्ति का माहौल पनपता है। पूर्व विधायक ने कामना किया कि ग्रमीणों पर भगवान कृपा बनी रहे और यज्ञ सफल होता है। जोकट यज्ञ में स्थानीय मुखिया प्रतिनिधि राजदेव यादव, समाजसेवी रामचन्द्र सिंह, सियाराम सिंह, सतेंद्र सिंह मदन लाल ठाकुर, बिरेन्द्र ठाकुर, केदार ठाकुर, गणेश ठाकुर, प्रमोद ठाकुर, संतोष ठाकुर, समस्त ठाकुर परिवार सम्मिलित हुए पवई मे कलश यात्रा में सांसद प्रतिनिधि अर्जुन साव, प्रमुख प्रतिनिधि उदय राणा, मुख्य पुजारी नुनू साव, पूर्व मुखिया अनिल पांडेय, जीप सदस्य रवि अकेला यादव, भाजपा जिला महामंत्री सुनील साहू, सांसद प्रतिनिधि राजेंद्र चंद्रवंशी, भाजपा मीडिया प्रभारी मुनेश्वर गुप्ता, अशोक सिंह, उप मुखिया संजय गुप्ता, समाजसेवी भुनेश्वर यादव, हरिश्चंद्र सिंह, चेतलाल प्रसाद साव, बीरबल साव, विकास गुप्ता, आशीष कुमार गुप्ता, सतेंद्र सिंह रामचंद्र सिंह, परमेश्वर साव, कृष्णा सिंह, देवल यादव बहादुर सिंह, पुर्व मुखिया तुलसी साव, रेवाली पासवान, भागीरथ साव, वासुदेव साव, जगजीत कुमार उर्फ गौरी व्यास यादव, जगदीश यादव, मनोज यादव, अमलेश यादव समेत हजारों धर्म प्रेमी जल यात्रा में उपस्थित हुए।।
There is no ads to display, Please add some





Post Disclaimer
स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com