

January 26 2023
इस बार नई दिल्ली के कर्तव्य पथ पर गणतंत्र दिवस के मौके पर आयोजित होने वाली परेड काफी खास होने वाली है। इस बार की झांकी में विमेन इमपॉवरमेंट को दिखाया जाएगा। इस बार देवी-दुर्गा जो महिला सशक्तिकरण की प्रतीक हैं, उनकी मूर्ती समेत, कई देवी देवताओँ की मूर्तियां इस साल की झांकी शामिल हैं। जिसके माध्यम से देश की कला और संस्कृति को उजागर किया जाएगा।

*इस बार झांकी में देवी-देवता भी होंगे शामिल*

झांकी में राज्य की कला और संस्कृति को दिखाने के लिए टेराकोटा का भी इस्तेमाल किया जा रहा है। झांकी में देवी लक्ष्मी और सरस्वती, भगवान कार्तिकेय के साथ ही गणेश भगवान की भी मूर्तियां भी इस बार की परेड की में शामिल हो रही हैं।
*गणतंत्र दिवस परेड में राज्यों समेत कुल 23 झांकियां शामिल*
साल 2023 के गणतंत्र दिवस परेड में कुल 23 झांकियां शामिल हो रही हैं। जिसमें राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों की 17 और अलग अलग मंत्रालयों और विभागों की 6 शामिल हो रही हैं। इसमें थीम के रूप में ‘नारी शक्ति’ के साथ ही देश की सांस्कृतिक विरासत, आर्थिक और सामाजिक उन्नति को प्रदर्शित किया जा रहा है
*उत्तराखंड की “मानसखण्ड” झांकी*
रिपब्लिक डे की परेड में इस बार कर्तव्यपथ पर उत्तराखंड की “मानसखण्ड” झांकी भी शामिल है। इस झांकी के साथ राज्य के कलाकार सांस्कृतिक झलक पेश करेंगे। उत्तराखण्ड के कलाकार यहां की पारंपरिक वेशभूषा में सांस्कृतिक कार्यक्रम करेंगे।
*रक्षा अनुसंधान एवं विकास संगठन की झांकी*
रक्षा अनुसंधान एवं विकास संगठन (डीआरडीओ) अत्याधुनिक रक्षा प्रणालियों के विकास के अपने लक्ष्य को पूरा कर रिपब्लिक डे की परेड में झांकी के साथ एक उपकरण का प्रदर्शन करेगा। डीआरडीओ की झांकी की विषय-वस्तु ‘प्रभावी निगरानी, संचार और खतरों को बेअसर करने के साथ राष्ट्र को सुरक्षित करना’ है। इस झांकी को चार हिस्सों में बांटा गया है। जिसमें अंडरवाटर सर्विलांस प्लेटफॉर्म, पनडुब्बियों के लिए यूशस -2 जैसे सोनार, जहाजों के लिए हम्सा रेंज, हेलीकॉप्टर लॉन्च निगरानी के लिए कम रेंज वाले डंकिंग सोनार शामिल हैं।
There is no ads to display, Please add some







Post Disclaimer
स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com
