• Thu. Mar 19th, 2026

कतरी नदी के पानी में मिला भेलाटांड से लापता 18 वर्षीय विष्णु का शव

Admin Office's avatar

ByAdmin Office

Sep 11, 2023

 

कतरी नदी के पानी में मिला भेलाटांड से लापता 18 वर्षीय विष्णु का शव

शनिवार से घर से गायब था विष्णु

धनबाद : कतरास-कपुरिया सड़क मार्ग पर भेलाटांड व आदर्शनगरी के बीच अवस्थित कतरी नदी के पानी में सोमवार अहले सुबह 18 वर्षीय विष्णु पासवान उर्फ डान का शव पाए जाने की घटना से सनसनी फैल ग ई। वह बीते शनिवार से घर से गायब था। शव पेट के बल पानी में गिरा हुआ था। सूचना पाकर आसपास इलाका के लोगों की भीड़ घटनास्थल पर जुट ग ई। घटनास्थल जोगता व कतरास थाना की सीमा पर होने के कारण दोनों थाना की पुलिस वहां पहुंची। लोगों की मदद से शव को सीधा करवाया गया, ताकि उसकी पहचान हो सके। पुलिस ने शव की पहचान कराने की कोशिश की।

लेकिन शव का शरीर फूल जाने तथा आंखें बिगड़ जाने के चलते लोग शिनाख्त नहीं कर सके। जानकारी पाकर मृत विष्णु के माता-पिता भी घटनास्थल पहुंचे और शव की पहचान अपने पुत्र के रूप में की। विष्णु दैनिक मजदूर था। कतरास पुलिस ने पंचनामा तैयार कर शव को पोस्टमार्टम के लिए धनबाद भेज दिया।


There is no ads to display, Please add some
Post Disclaimer

स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *