
अंकित केशरी (avn)

झरिया : बनियहीर 2 नंबर मैदान के समीप ओबी डंप के गर्म छाई से झुलसी 11 वर्षीय जिया कुमारी की मौत गुरुवार की देर रात हो गई. स्थानीय लोगों ने बताया कि जिया का इलाज एसएनएमएमसीएच में चल रहा था. परिजन उसे बेहतर इलाज के लिए पटना ले जा रहे थे. परंतु 11 वर्ष की बच्ची जलन व दर्द नहीं झेल सकी और रास्ते में उसने प्राण त्याग दिए. हालांकि परिजन उसे पटना ले गए. पटना में ही उसका अंतिम संस्कार किया जाएगा.बता दें कि बनियाहीर 2 नंबर निवासी साको देवी की 11 वर्षीय पोती जिया और उसकी 35 वर्षीय बुआ रिंकू देवी गुरुवार 3 अगस्त को शौच के दौरान डंप ओबी की गर्म छाई से झुलस गई थी. बुआ रिंकू देवी की हालत भी गंभीर बताई जा रही है. स्थानीय लोगों ने बताया कि जिया बनियाहीर स्थित विवेकानंद विद्यालय में पांचवी कक्षा की छात्रा थी. वह पढ़ाई में होनहार थी. पिता पिंटू पासवान का साया सर से उठ जाने के बाद वह दादी साको देवी के साथ रहती थी. घर की आर्थिक स्थिति अच्छी नहीं होने के कारण कोयला चुनकर जीवन गुजर बसर कर रही थी. स्थानीय लोगों में इस मामले को लेकर आक्रोश है. लोगों का कहना है कि आज जिया के साथ हुआ, तो कल हमारे बच्चों के भी साथ इस तरह की घटना हो सकती है. सरकार को इस मामले का संज्ञान लेना चाहिए.

There is no ads to display, Please add some


Post Disclaimer
स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com
