• Thu. Mar 12th, 2026

एमडीए 2024 कार्यक्रम की तैयारी के लिए देवीपुर प्रखंड कार्यालय में हुई बैठक।

Admin Office's avatar

ByAdmin Office

Jan 20, 2024

 

अंतर्कथा प्रतिनिधि

देवीपुर -: देवीपुर प्रखंड कार्यालय में बैठक हुई ,जिसकी अध्यक्षता बीडीओ विजय राजेश बारला ने किया। बीडीओ ने बताया कि एमडीए 2024 कार्यक्रम की तैयारी के लिए प्रखंड स्तरीय टास्क फोर्स (बीएलटीएफ) विषय पर चर्चा हुई और कई दिशा निर्देश दिए। पंचायत प्रतिनिधियों का भीबीडी से संबंधित उन्मुखीकरण कार्यक्रम भी किया गया,साथ ही एमडीए महाअभियान कार्यक्रम 2024 के 10 फरवरी को बूथ पर एवं दिनांक 11 फरवरी से 25 फरवरी 2024 तक घर-घर जाकर सहिया, सहायिका एवं सेविका के द्वारा अपने सामने दवा का सेवन कराया जाना है। प्रखंड विकास पदाधिकारी देवीपुर के द्वारा सभी पंचायत प्रतिनिधियों को बूथ का शुभारंभ खुद दवा खाकर करने को कहा गया, साथ ही उनके द्वारा बतलाया गया कि प्रखंड के अंतिम व्यक्ति तक सर्वजन दवा सेवन सभी करना सुनिश्चित करेंगे। मौके पर प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी, डाo कुमार अभय प्रसाद, प्रखंड कार्यक्रम प्रबंधक राजकुमार,एमटीएस राजीव रंजन, श्रवण कुमार झा, जिला समन्वयक सह पीसीआई सुमंत कुमार सिंह, यूएसएमपी सह पीसीआई के अलावा अन्य संबंधित विभाग के पदाधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित थे।


There is no ads to display, Please add some
Post Disclaimer

स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *