
धनबाद: मीजल्स रूबेला उन्मूलन को लेकर 12 अप्रैल से शुरू एमआर अभियान कार्यक्रम के 27वें दिन जिले के 29958 बच्चों को मीजल्स रूबेला का टीका दिया गया।

इसकी विस्तृत जानकारी देते हुए सिविल सर्जन डॉ आलोक विश्वकर्मा ने बताया अब तक कुल 628790 बच्चों को मीजल्स रूबेला का टीका दिया जा चुका है। वही आज की बात करें तो आज का लक्ष्य 33081 बच्चों को टीका लगाना था, जिमसें कुल 29958 बच्चों को आज टीका लगाया गया है। उन्होंने सभी से अपील की है कि जिले के सभी बच्चे (9 माह से 15 वर्ष तक) को मीजल्स रूबेला का टीका अवश्य लगवाएं। ताकि हर एक बच्चा स्वस्थ और सुरक्षित रहे।

बाघमारा में 5621, बलियापुर में 1300, गोविंदपुर में 3059, धनबाद सदर में 8164, झरिया में 4375, निरसा में 4332, तोपचांची में 1518, टुंडी में 1589 बच्चों को एमआर का टीका लगाया गया।
There is no ads to display, Please add some


Post Disclaimer
स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com
