• Fri. May 8th, 2026

एनडीए क्रिकेट टूर्नामेंट फाइनल: दोनों विधायकों ने बल्ले से शॉट लगाकर किया उद्घाटन, गाजे-बाजे के साथ भव्य रूप से हुआ समापन

admin's avatar

Byadmin

May 8, 2026
crescent ad

 

 

संवाददाता अंतर्कथा केरेडारी बालमुकुंद दास

*केरेडारी प्रखण्ड:* एनडीए गठबंधन (बीजेपी+आजसू) क्रिकेट टूर्नामेंट 2026 का भव्य फाइनल मुकाबला गुरुवार को कृषि फार्म मैदान, केरेडारी में खेला गया। फाइनल मैच का उद्घाटन मांडू विधायक तिवारी महतो और बड़कागांव विधायक रोशन लाल चौधरी ने बल्ले से शॉट लगाकर किया।

 

*राष्ट्रीय गान के साथ हुआ खेल प्रारंभ*

इससे पहले दोनों विधायकों का गाजे-बाजे के साथ भव्य स्वागत किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत राष्ट्रीय गान से हुई। मांडू विधायक तिवारी महतो भी मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। दोनो विधायक,

बड़कागांव विधायक रौशन लाल चौधरी स्वागत: भाजपा मंडल अध्यक्ष बालगोविंद सोनी ने किया।

*मांडू विधायक तिवारी महतो* – स्वागत: आजसू प्रखंड अध्यक्ष पंकज साहा मौके पर

आजसू जिलाध्यक्ष परमेश्वर महतो,भाजपा जिला उपाध्यक्ष उपेंद्र सिंह,प्रमुख सुनीता देवी,जिप सदस्य अनीता सिंह, आजसू जिला अध्यक्ष परमेश्वर महतो स्वागत आजसू युवा मोर्चा प्रखंड अध्यक्ष जागेशवर कुमार

*ये रहे मौजूद*

मौके पर भाजपा जिला अध्यक्ष उपेंद्र सिंह, आजसू जिला अध्यक्ष परमेश्वर महतो, दक्षिणी जिला परिषद अनीता सिंह, प्रमुख सुनीता देवी, भाजपा केरेडारी मंडल अध्यक्ष बालगोविंद सोनी, बेलतु मंडल अध्यक्ष शेरु सिंह उर्फ सुनील राज सिंह, पूर्व मंडल अध्यक्ष कर्मचारी साव सह मंच संचालन , मंत्री चंद्रदेव साहू, आजसू प्रखंड उपाध्यक्ष विनोद सिंह, सलगा पंचायत अध्यक्ष रूपलाल महतो, केंद्रीय सदस्य लीलाधन साव, आजसू युवा मोर्चा प्रखंड अध्यक्ष सह मीडिया प्रभारी जागेशवर कुमार, केरेडारी पूर्व मुखिया तपेश्वर साव, रवि जायसवाल, केंद्रीय सदस्य अनिल राम, उमेश कुमार दास , चोलेश्वर साहू, विश्वनाथ कुमार बादल,प्रदीप कुमार,सहित सैकड़ों खेल प्रेमी उपस्थित थे।

*पुरस्कार वितरण*

टंडवा टाइगर टीम बारह वोभर में कुल 95 रनों लक्ष्य दिया , वही केरेडारी इलेवन टीम बारह ओवर में 85 रनो में सिमट गई!

फाइनल में फाइटर किंग इलेवन केरेडारी और टंडवा टाइगर टीम के बीच मुकाबला हुआ। प्रथम पुरस्कार टंडवा टाइगर टीम 21,000 रुपये, द्वितीय पुरस्कार केरेडारी 11स्टार को 11,000 रुपये और तृतीय पुरस्कार बेंगवरी को 5,000 रुपये का चेक मांडू विधायक तिवारी महतो एवं बड़कागांव विधायक रौशन लाल चौधरी के हाथों विजेता टीमों को दिया गया।

खिलाड़ियों का उत्साह बढ़ाने के लिए मांडू विधायक तिवारी महतो ने घोषणा की कि मैच में छक्का लगाने वाले प्रत्येक खिलाड़ी को 1000 रुपये का नगद इनाम अलग से देने का ऐलान।

इस टूर्नामेंट के दर्शक गणों के द्वारा यह भी प्रस्ताव रखा गया कि इस कृषि मैदान में एक स्टेडियम बनवाया जाए इस बात का जवाब देते हुए मांडू विधायक तिवारी महतो ने आगे या कहा कि 15 सालों से राज करते आ रहे हैं विधायक यहां तक कि वह कृषि मंत्री योगेंद्र साहू रहे लेकिन अभी तक स्टेडियम नहीं हो पाया आप लोग जान ही गए खैर कोई बात नहीं हम दोनों विधायकों ने इसे मिलकर स्टेडियम बनवाने का विश्वास दिलाते हैं।

_रिपोर्ट: जागेश्वर कुमार, झारखंड उजाला हजारीबाग ब्यूरो_


There is no ads to display, Please add some
Post Disclaimer

स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *