
केरेडारी से रोहित गोस्वामी की रिपोर्ट

केरेडारी : एनटीपीसी केरेडारी कोयला खनन परियोजना के अधिकारियों ने 18 मई को बसरिया मध्य विद्यालय में श्रमदान कर स्वच्छता का संदेश दिया! यह कार्यक्रम एनटीपीसी केरेडारी परियोजना द्वारा आयोजित स्वच्छता पखवाड़ा 2024 के अंतर्गत आयोजित किया गया!!स्वच्छता पखवाड़ा 16 मई 2024 से 31 मई 2024 तक मनाया जा रहा है, जिसका उद्देश्य स्वच्छता और स्वच्छ वातावरण को प्रोत्साहित करना है! यह कार्यक्रम परियोजना प्रमुख शिव प्रसाद के मार्गदर्शन में आयोजित किया गया! उन्होंने विद्यालय परिसर में सफाई कार्य में हिस्सा लिया और छात्रों को स्वच्छता के महत्व के बारे में जागरूक किया! इसके अतिरिक्त, उन्होंने बच्चों को स्टेशनरी किट भी वितरित की, जिससे बच्चों में खुशी का माहौल बन गया! शिव प्रसाद ने अपने संबोधन में कहा, स्वच्छता केवल एक दिन की गतिविधि नहीं है, बल्कि यह एक दैनिक आदत होनी चाहिए! हमें अपने आसपास के वातावरण को साफ और स्वच्छ रखना चाहिए, जिससे हम सभी स्वस्थ और सुरक्षित रह सकें!!उन्होंने बच्चों को स्वच्छता का पालन करने और अपने घर, विद्यालय और समाज को स्वच्छ बनाए रखने का संकल्प दिलाया!
विद्यालय के प्रधानाध्यापक ने एनटीपीसी के इस पहल की सराहना की और कहा कि इस प्रकार के कार्यक्रम बच्चों में स्वच्छता के प्रति जागरूकता बढ़ाते हैं! उन्होंने कहा, एनटीपीसी के अधिकारियों द्वारा किया गया श्रमदान और बच्चों को स्टेशनरी किट का वितरण हमारे विद्यालय के लिए बहुत ही प्रेरणादायक है! इससे बच्चों में स्वच्छता के प्रति रुचि और प्रेरणा बढ़ेगी!
स्वच्छता पखवाड़ा 2024 के अंतर्गत एनटीपीसी केरेडारी परियोजना द्वारा कई अन्य गतिविधियाँ भी आयोजित की जा रही हैं! जिनमें विभिन्न स्वच्छता अभियानों, जागरूकता कार्यक्रमों और प्रतियोगिताओं का आयोजन शामिल है! एनटीपीसी केरेडारी के अधिकारियों द्वारा बसरिया मध्य विद्यालय में किए गए श्रमदान और स्टेशनरी किट वितरण ने न केवल बच्चों को प्रोत्साहित किया, बल्कि स्वच्छता के प्रति एक मजबूत संदेश भी दिया! आज के कार्यक्रम में अपर-महाप्रबंधक सुभाष प्रसाद, असीम मिश्रा रोहित पाल एवं वरिष्ठ प्रबंधक मुकेश साहु व अन्य अधिकारीयों ने उपस्थित हो कर कार्यक्रम को सफल बनाया!

There is no ads to display, Please add some


Post Disclaimer
स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com
