
बताया जा रहा कि ईशा आलिया अपने पति प्रकाश कुमार और तीन साल की बेटी के साथ कार से कोलकाता जा रही थीं। ईशा के पति प्रकाश कुमार का कहना है कि उसकी हत्या सड़क लुटेरों ने की है। हालांकि पुलिस इसे संदिग्ध मामला मान रही है। उन्होंने ईशा के पति से पूछताछ की है।
रांची: झारखंड की एक एक्ट्रेस की बंगाल में गोली मारकर हत्या कर दी गई। एक्ट्रेस का नाम रिया कुमारी उर्फ ईशा आलिया है। उन्होंने झारखंड की क्षेत्रीय फिल्मों और एलबम में काम किया है। 22 वर्षीय रिया कुमारी की हत्या पश्चिम बंगाल के हावड़ा में की गई। रांची-कोलकाता मार्ग पर बुधवार सुबह में उन्हें गोली मारी गई। घटना हावड़ा जिले बगनान की हुई। महिषरेखा पुल के पास सुबह लगभग छह बजे रिया की गोली मारी गई।

आपको दे सकती हैं कंप्लीट लुक और स्टाइल, देखें ये शानदार मॉडल्स |

बताया जा रहा कि रिया अपने पति प्रकाश कुमार और तीन साल की बेटी के साथ कार से कोलकाता जा रही थीं। रिया के पति प्रकाश कुमार का कहना है कि उसकी हत्या सड़क लुटेरों ने की है। हालांकि पुलिस इसे संदिग्ध मामला मान रही है। रिया के पति प्रकाश से पूछताछ की जा रही है। रिया कुमारी झारखंड में खोरठा और क्षेत्रीय भाषाओं के अलबम में इशा आलिया के नाम से काम करती थी।
प्रकाश भी क्षेत्रीय भाषाओं में फिल्में और अलबम बनाते हैं। उन्होंने पुलिस को बताया कि वह अपनी पत्नी और बच्ची के साथ कार से कोलकाता जा रहे थे। महिषरेखा पुल के पास उन्होंने गाड़ी रोकी तो तीन बदमाश वहां हथियार लहराते हुए पहुंच गए। उन्होंने उनसे लूटपाट की कोशिश की। दोनों ने जब इसका इसका विरोध किया तो एक बदमाश ने रिया पर गोली चला दी।
रिया के पति ने बताया कि जैसे ही बदमाश ने गोली मारी तो उनकी पत्नी वह वहीं गिर पड़ी। इस बीच उन्होंने शोर मचाया तो बदमाश मौके से भाग खड़े हुए। इसके बाद उन्होंने थोड़ा आगे जाकर स्थानीय लोगों से मदद मांगी। इस बीच वहां मौजूद लोगों ने ही पुलिस को घटना की सूचना दी। रिया को तुरंत उलुबेरिया अनुमंडल अस्पताल पहुंचाया गया। हालांकि तब तक देर हो चुकी थी। अस्पताल में डॉक्टरों ने जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया।
पुलिस के एक अधिकारी ने कहा कि हमने रिया के पति से पूछताछ कर ली है। बेटी बहुत छोटी है, हम उससे बाद में बात कर सकते हैं क्योंकि हम उसे और परेशान नहीं करना चाहते। हम उन स्थानीय लोगों से भी बात करेंगे जिनसे मदद के लिए प्रकाश ने संपर्क किया था। उन्होंने बताया कि उनकी कार को फॉरेंसिक जांच के लिए जब्त कर लिया गया है।
There is no ads to display, Please add some







Post Disclaimer
स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com
