
बड़कागांव l प्रखंड में हाथी का कहर रुकने का नाम नहीं लें रहा है। पिछले एक सप्ताह से एकलौते हाथी का बड़कागांव प्रखंड में तांडव जारी है। वहीं पिछले दो रातों से आधा दर्जन गांवों इंदिरा,पसेरिया,लुरुंगा गोंदलपुरा,जोराकाठ में जमकर उत्पाद मचाया व पसेरिया में नागेश्वर गंझू तथा दिलीप तिर्की व जोराकाठ में दो घरों को तोड़ा। वहीं बड़कागांव वन विभाग तथा स्थानीय ग्रामीणों के द्वारा हाथी भगाने का प्रयास अंधेर रात्रि में चलता रहा और अंततः हाथी बड़कागांव वन क्षेत्र से बाहर हजारीबाग सदर वन क्षेत्र में पहुंच गया। वहीं बड़कागांव वन विभाग के पदाधिकारी ने कहा कि जिनका घरों का नुक़सान हुआ है वो अंचल कार्यालय से रिपोर्ट करके जमा करेंगे उनको मुआवजा व क्षतिपूर्ति दिया जाएगा।

There is no ads to display, Please add some

Post Disclaimer
स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com
