• Sun. Mar 22nd, 2026

एकड़ा वर्कशॉप में श्री श्री विश्वकर्मा पूजा महोत्सव का आयोजन

Admin Office's avatar

ByAdmin Office

Sep 18, 2023

 

लोयाबाद। पुटकी बलिहारी क्षेत्रीय वर्कशॉप एकड़ा में प्रत्येक वर्ष की भांति इस वर्ष भी श्री श्री विश्वकर्मा पूजा महोत्सव एटक के बैनर तले सभी सहकर्मियों द्वारा मिलकर हर्षोल्लास के साथ मनाया जा रहा है।

यह पूजा पंडाल आकर्षक साज सज्जा और रंग बिरंगी लाइटों से सजाया गया है। पूजा समिति प्रभारी के रूप में एकड़ा वर्कशॉप एटक के शाखा सचिव श्री राजा कर्मकार द्वारा पूरी कर्मठता और निष्ठा के साथ बढ़ चढ़कर अपनी भूमिका निभाने का कार्य कर रहे हैं। जिससे वर्कशॉप के सभी कर्मीगण काफी प्रसंन्न है। पूजा में सर्वप्रथम पूजा पंडाल का उद्घाटन वर्कशॉप के मुख्य अभियंता रविंद्र शर्मा जी के द्वारा फीता काटकर किया गया।

पूजा समारोह के मौके उन्होंने वर्कशॉप के कर्मचारियों को शुभ संदेश देते हुए कहा कि आज विश्वकर्मा पूजा को लेकर इस वर्कशॉप मे भगवान विश्वकर्मा की प्रतिमा स्थापित की गई है एवं भव्य पंडाल का व्यवस्था की गई है जिससे मैं काफी प्रसन्न हूं और और आगे भी इसी प्रकार का नेक कार्य करते रहें मैं यहां के व्यवस्थापक तथा तमाम कर्मियों को यह कहना चाहूंगा कि शांतिपूर्ण तरीके से श्री श्री विश्वकर्मा पूजा महोत्सव मनाने का कार्य करें और आपसी एकता भाईचारा सदैव बनाए रखें।

और एकड़ा वर्कशॉप को हमेशा प्रगति की ओर अग्रसर करने का कार्य करें। जिससे कंपनी हित और मजदूर का हित हो सके। आप सबों के साथ यही हमारी शुभकामना है। तत्पश्चात पंडित जी के द्वारा मंत्र उच्चारण के साथ भगवान विश्वकर्मा की पूजा अर्चना शुभारंभ हुई एवं इसके बाद लोगों के बीच प्रसाद वितरण की गई। पूजा के मौके पर पंडाल में सर्वश्री गोविंद मंडल राष्ट्रीय मूल निवासी झारखंड प्रदेश कोषाध्यक्ष, हीरा साव(अध्यक्ष) यमुना प्रसाद (उपाध्यक्ष) मणि दास (कोषाध्यक्ष) योगेश्वर राम, सुभाष रविदास, श्याम वर्मा, शिबू भूईया, शिवकुमार वह दिनेश रवानी, दिलदार, कृष्ण रजवार, पूरण दास, मौजी दास, तारा देवी, प्यारी देवी, मालती देवी, बरसाती देवी, दुलारी देवी, आदि उपस्थित थे।


There is no ads to display, Please add some
Post Disclaimer

स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *