• Thu. Mar 12th, 2026

एंटी एसटी आउट सोर्सिग कंपनी ओबी डंप से अधेड़ व्यक्ति का शव मिला।

Admin Office's avatar

ByAdmin Office

Dec 21, 2022

 

रिपोर्ट अरविंद सिंह

तिसरा। तिसरा थाना अंतर्गत एंटी एसटी ओबी डंप में अहले सुबह 53 वर्षीय अधेड़ व्यक्ति के शव मिलने से पुरे क्षेत्र में सनसनी फैल गई। वही घटना की सूचना पाकर तिसरा थाना प्रभारी अभीजीत कुमार सह दलबल के साथ बड़ी संख्या में आस पास के लोग घटना स्थल पर पहुंच गए। जंहा लोगों ने चांदो भुईयां नामक से शिनाख्त किया, जो लोदना काली मंदिर स्थित के निवासी हैं। तत्पश्चात लोगों ने उनके घर वालों को सूचना दिया, सूचना मिलते ही मृतक चांदों भुईयां के पत्नी कुंती देवी बेटी रेशमी कुमारी बेटा बजरंगी भुईयां आदि रोते बिलखते हुए घटना स्थल पहुंचे। जंहा पत्नी कुंती देवी ने अपने पति चांदो भुईयां के रुप मे पहचान किया। जिसके पुरे शरीर में जख्म के निशान के साथ साथ कटे छटे अंगो से ब्लड का रिशाव हो रहा था। पीड़ित महिला कुंती ने दहाड़ मार मार कर रोते हुए बोली कि मेरा पति का क्षेत्र में किसी से कोई भी दुश्मनी नहीं थी, इसे आउट सोर्सिग कंपनी के बड़ी वाहनों से धक्का मारा गया है जिसके कारण उन्हें मौत हो गई, जिसके बाद शव को ठिकाना लगाने के लिए ओपी डंप में छत विक्षत अवस्था में फेककर चलते बना है। वही ग्रामीणों ने भी हत्या की आसंका को जाहिर करते हुए एटीदेव परभा के साथ साथ बीसीसीएल कंपनी के 6 नं साइडिंग में होने वाले ट्रांसपोर्टिंग कार्य को पुरी तरह ठप कर मुवावजे की मांग को लेकर जोरदार प्रदर्शन करने लगे। मृतक चांदों भुईयां 20 वर्ष पूर्व बीसीसीएल कंपनी के लोदना कोलियरी मे कार्य करता था जो अकशर शराब के सेवन करने के कारण ड्यूटी नही कर्ता था, जिसके कारण कंपनी ने डिसमिस कर दिया था, जिसके बाद से चांदो दैनिक मजदूरी कर अपने परिवार का जीवन यापन करने वाला एकलौता था। चांदो अपने परिवार में अपनी पत्नी के आलावे दो पुत्र व दो पुत्री को रोते बिलखते छोड़ गया जिनका रो रो कर बुरा हाल है। समाचार लिखे जाने तक किसी भी आधिकारी से मुवावजे को लेकर वार्ता हुई थीं जिसके कारण प्रदर्शन जारी था। मौके पर दुखन भुईयां, कार्तिक चौहान, अभिनव सिंह, उमेश चौहान, आशीष सावर्णकार, छोटू चौहान, रवि चौहान के अलावे कई लोग मौजूद थे।


There is no ads to display, Please add some
Post Disclaimer

स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *