• Mon. Oct 19th, 2026

उरेज ने पसेरिया को चटाई धूल,खस्सी पर जमाया कब्जा

admin's avatar

Byadmin

Oct 19, 2026
crescent ad

 

 

पंकज ठाकुर

बड़कागांव। जागृति युवा क्लब पलांडू के सौजन्य से आयोजित तीन दिवसीय फुटबॉल टूर्नामेंट का फाइनल मुकाबला रविवार को पसेरिया और उरेज की टीमों के बीच खेला गया। इसमें उरेज की टीम ने पसेरिया को हराकर खिताब पर कब्जा जमाया। प्रतियोगिता में कुल 16 टीमों ने हिस्सा लिया। शिवडीह की टीम तीसरे और चौराटोंगरी डोंगरी की टीम चौथे स्थान पर रही।कार्यक्रम के मुख्य अतिथि पूर्व जिला परिषद प्रत्याशी सह झामुमो के हजारीबाग जिला उपाध्यक्ष संजय करमाली का स्वागत गाजे-बाजे, ढोल-मांदर और स्वागत गीत के साथ किया गया। इसके बाद अतिथियों ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर फुटबॉल को किक मारकर मैच का शुभारंभ किया।

कार्यक्रम का संचालन अजय कुमार और ईश्वर कुमार महतो ने संयुक्त रूप से किया। मौके पर क्लब अध्यक्ष बबलू कुमार, सचिव राहुल करमाली, कोषाध्यक्ष रामू कुमार, टूर्नामेंट प्रभारी गणेश कुमार दास, राजकुमार करमाली, रवि करमाली समेत अन्य सदस्य मौजूद थे। विशिष्ट अतिथि के रूप में तलसवार मुखिया प्रतिनिधि संजय महतो, पूर्व मुखिया शुक्ला तुरी, पूर्व प्रमुख प्रतिनिधि कौलेश्वर गंझू, जागेश्वर तुरी उर्फ बढ़न, प्रदीप महतो, सूबेदार करमाली, सतीश करमाली और नारायण प्रसाद उपस्थित थे।


There is no ads to display, Please add some
Post Disclaimer

स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *