
चाईबासा: आदिवासी उराँव समाज संघ, चाईबासा पश्चिमी सिंहभूम की ओर से समाज के स्थापना दिवस के अवसर पर मानव सेवा के उद्देश्य से एक दिवसीय रक्तदान शिविर का आयोजन किया जाएगा। यह शिविर 28 जून 2026 दिन रविवार को सदर अस्पताल परिसर स्थित एमटीसी (MTC) में आयोजित होगा।
उराँव समाज संघ का स्थापना दिवस 30 जून 2026 को मनाया जाएगा। इसी अवसर पर उराँव समाज रक्तदान समूह के सहयोग से रक्तदान शिविर आयोजित करने का निर्णय लिया गया है। संघ के अध्यक्ष संचु तिर्की और उपसचिव लालू कुजूर ने जिले के युवाओं, सामाजिक कार्यकर्ताओं एवं आम लोगों से रक्तदान शिविर में बढ़-चढ़कर हिस्सा लेने की अपील की है। उन्होंने कहा कि रक्तदान एक महान सेवा कार्य है, जिससे जरूरतमंद लोगों को जीवन बचाने में मदद मिलती है।
उन्होंने सभी स्वस्थ लोगों से आगे आकर रक्तदान करने की अपील की। रक्तदान शिविर के आयोजन को लेकर आदिवासी उराँव समाज संघ की ओर से सदर अस्पताल चाईबासा के सिविल सर्जन को आवेदन देकर अनुमति और आवश्यक दिशा-निर्देश देने का आग्रह किया गया है।

शिविर को सफल बनाने के लिए संघ के पदाधिकारी और कार्यकारिणी सदस्य तैयारी में जुटे हैं। संघ के सचिव अनिल लकड़ा, कोषाध्यक्ष लक्ष्मण बरहा, मुख्य सलाहकार सहदेव किस्पोट्टा, सलाहकार बाबूलाल बरहा,दुर्गा खलखो सहित अन्य सदस्य आयोजन में सहयोग करेंगे। संघ की कार्यकारिणी में पंकज खलखो,बिष्णु मिंज,सुमित बरहा,विक्रम खलखो,इशू टोप्पो,रोहित लकड़ा,शंभू टोप्पो,सुबीर लकड़ा,विजय लक्ष्मी लकड़ा,निर्मला लकड़ा,लक्ष्मी कच्छप,लक्ष्मी बरहा,

मालती लकड़ा,किरण नुनिया और सावित्री कच्छप शामिल हैं। संघ के पदाधिकारियों ने बताया कि रक्तदान शिविर का उद्देश्य समाज में सेवा और सहयोग की भावना को बढ़ावा देना है। उन्होंने जिले के सभी रक्तदाताओं से अपील की है कि वे इस अभियान में शामिल होकर जरूरतमंदों की मदद करें।
There is no ads to display, Please add some


Post Disclaimer
स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com
