• Thu. Mar 5th, 2026

उप्रावि कुरची में बच्चों के बीच दो दिनों से मध्याह्न भोजन बन्द

Admin Office's avatar

ByAdmin Office

Jul 25, 2023

 

गावां प्रखंड अंतर्गत उप्रावि कुरची का औचक निरीक्षण करने मंगलवार को झामुमो प्रखंड अध्यक्ष सह बीस सूत्री अध्यक्ष अजय कुमार सिंह पहुँचे। जहां छात्र छात्राओं ने बताया कि दो दिनों से विद्यालय में एमडीएम नही दिया जा रहा है। छात्र छात्राओं ने बताया कि सुबह 9 बजे घर से ही नास्ता कर के विद्यालय पहुंचें जिसके बाद दो बजे तक भूखे रहकर पढ़ाई करते हैं व छुट्टी होने के बाद घर जाकर ही भोजन करते हैं। अजय कुमार सिंह ने बताया कि औचक निरीक्षण के दौरान विद्यालय के प्रधानाचार्य भी अनुपस्थित पाए गए जबकि बच्चों ने बताया कि दो दिनों से हमलोगों को मध्याह्न भोजन नही दिया जा रहा है। बीस सूत्री अध्यक्ष ने कहा कि बीडीओ व बीईईओ जांच कर विद्यालय के सचिव पर उचित कार्रवाई करें।


There is no ads to display, Please add some
Post Disclaimer

स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *