• Sat. Oct 17th, 2026

उन्नति योगा ग्रुप ने आयोजित किया डांडिया उत्सव, महिलाओं ने गीतों पर जमकर थिरकाए कदम

admin's avatar

Byadmin

Oct 17, 2026
crescent ad

 

 

बेरमो/बोकारो थर्मल-

 

गोविंदपुर डी पंचायत सचिवालय में बुधवार को महिलाओं के योगा ग्रुप उन्नति की ओर से डांडिया नृत्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत मां शेरावाली की पूजा-अर्चना के साथ हुई। इसके बाद महिलाओं ने फिल्मी और भक्ति गीतों की धुन पर डांडिया नृत्य प्रस्तुत कर उत्सव के माहौल को खुशनुमा बना दिया। कार्यक्रम में महिलाओं ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया और एक-दूसरे के साथ त्योहार की खुशियां साझा कीं।

 

गोविंदपुर डी पंचायत की मुखिया चंदना मिश्रा ने कहा कि उन्नति योगा ग्रुप की ओर से आयोजित इस तरह के सांस्कृतिक कार्यक्रम महिलाओं के बीच एकता, आपसी सहयोग और आत्मविश्वास को बढ़ावा देते हैं। उन्होंने आश्वस्त किया कि पंचायत महिलाओं के ऐसे आयोजनों को आगे भी समर्थन देती रहेगी।

 

वहीं, पुनीता देवी ने कहा कि डांडिया नृत्य नवरात्रि के उल्लास को बढ़ाने के साथ महिलाओं को सक्रिय और स्वस्थ रहने के लिए भी प्रेरित करता है। सभी महिलाओं ने पूरे उत्साह के साथ कार्यक्रम में भाग लिया। अलका तिवारी ने कहा कि फिल्मी और भक्ति गीतों पर डांडिया खेलने से त्योहार का माहौल और भी आनंदमय हो गया। ऐसे आयोजन आपसी प्रेम और सौहार्द को मजबूत करते हैं। उन्होंने भविष्य में भी इस तरह के कार्यक्रम आयोजित किए जाने की बात कही।

 

कार्यक्रम में अलका कुमारी, पुनीता देवी, अनीता मिश्रा, रानी, नारायणी, सीता, रूबी, अंजू, रंजू, अंजली, रीना, कविता, मीणा, पूजा, वैजयंती, राजविंदर कौर, चंद्रवती, शीला शर्मा सहित बड़ी संख्या में महिलाएं उपस्थित रहीं।


There is no ads to display, Please add some
Post Disclaimer

स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *