• Fri. Nov 13th, 2026

ईचागढ़ अंचल अंतर्गत सोडो-जर्गोडीह बालू घाट का लीज डीड निष्पादित, आगामी एक सप्ताह के अंदर CTO प्राप्त होते ही प्रारंभ होगा बालू घाट का संचालन…

admin's avatar

Byadmin

Nov 13, 2026
crescent ad

 

 

ईचागढ़ अंचल अंतर्गत सोडो-जर्गोडीह बालू घाट के संचालन की प्रक्रिया को आगे बढ़ाते हुए आज उपायुक्त -सह- जिला दण्डाधिकारी, सरायकेला-खरसावाँ श्री नितिश कुमार सिंह की उपस्थिति में लीजधारक कंपनी गो क्वेस्ट सॉल्यूशन प्राइवेट लिमिटेड के प्रतिनिधि श्री जिरेंद्र कुमार के साथ लीज डीड पर हस्ताक्षर किए गए। इस अवसर पर जिला खनन पदाधिकारी श्री ज्योति शंकर सतपथी उपस्थित रहे।

 

लीज डीड पर हस्ताक्षर के उपरांत बालू घाट के संचालन से संबंधित शेष प्रक्रिया पूरी की जा रही है। आगामी एक सप्ताह के अंदर CTO (Consent to Operate) प्राप्त हो जाएगा। CTO प्राप्त होते ही सोडो-जर्गोडीह बालू घाट का संचालन प्रारंभ कर दिया जाएगा।

 

क्षेत्र में बालू की उपलब्धता होगी सुगम…

 

बालू घाट का संचालन प्रारंभ होने से क्षेत्र में बालू की उपलब्धता सुगम होगी। इससे आमजनों एवं निर्माण कार्यों से जुड़े लोगों को बालू प्राप्त करने में होने वाली कठिनाइयों से राहत मिलेगी तथा निर्माण कार्यों के लिए बालू की आपूर्ति व्यवस्था सुचारू होगी।

 

जिला प्रशासन द्वारा बालू घाट का संचालन निर्धारित नियमों एवं प्रावधानों के अनुरूप सुनिश्चित करने की दिशा में आवश्यक कार्रवाई की जा रही है।


There is no ads to display, Please add some
Post Disclaimer

स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *