• Sun. Mar 15th, 2026

इंदिरा गांव में धूमधाम से मनाई तीन दिवसीय सोहराय पर्व।

Admin Office's avatar

ByAdmin Office

Jan 14, 2023

 

बड़कागांव – कुलदीप कुमार का रिपोर्ट

बड़कागांव प्रखंड स्थित नापोखुर्द पंचायत अंतर्गत अतिसुदूर ग्रामीण क्षेत्र इंदिरा गांव में तीन दिवसीय सोहराय पर्व काफी धूमधाम के साथ मनाई गई। पाहन टेन्त्था मांझी के द्वारा पूजा पाठ कर की गई। इस दौरान लोगों ने ढोल मांदर के थाप पर खूब नाचे एवं गाए। लोगों ने भगवान से गांव में अमन चैन शांति बरकरार रखने की कामना की। जीप प्रतिनिधि दीपक करमाली ने कहा कि हम आदिवासी झारखंडी लोग अपनी संस्कृति की पूजा करते हैं। पूर्वजों के बताए हुए मार्ग पर चल रहे हैं ।सोहराय पर्व हम सबों को एकजुट रहने पर संदेश देता है।मौके पर मुख्य रूप से जिला परिषद सदस्य गीता देवी, प्रतिनिधि दीपक करमाली, वार्ड सदस्य जैकब सोरेन, पाहन टेन्त्था मांझी, शिवचरण सोरेन, उमेश सोरेन, किशोर हंसदा, नागदेव हंसदा, राजू मुरमू ,हीरालाल सोरेन, ठेना मांझी, रामचरण मांझी, तिलका मांझी, मंगरा मांझी, झरी मांझी के अलावा कई लोग उपस्थित थे।


There is no ads to display, Please add some
Post Disclaimer

स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *