• Thu. Nov 19th, 2026

इंदिरा गांधी के अदम्य साहस, दृढ़ नेतृत्व और राष्ट्रसेवा के योगदान को कांग्रेसजनों ने किया नमन

admin's avatar

Byadmin

Nov 19, 2026
crescent ad

 

चाईबासा: देश की प्रथम महिला प्रधानमंत्री, भारत रत्न एवं लौह महिला इंदिरा गांधी की जयंती के अवसर पर गुरुवार को कांग्रेस भवन, चाईबासा में श्रद्धांजलि कार्यक्रम आयोजित किया गया।

कांग्रेसजनों ने उनके चित्र पर पुष्प अर्पित कर भावभीनी श्रद्धांजलि दी तथा राष्ट्र निर्माण में उनके ऐतिहासिक योगदान को स्मरण किया।पूर्व मंत्री देवेंद्र नाथ चाम्पिया ने कहा कि इंदिरा गांधी का जीवन अदम्य साहस, दृढ़ इच्छाशक्ति, दूरदर्शी नेतृत्व और देश की एकता एवं अखंडता के प्रति अटूट प्रतिबद्धता का प्रतीक रहा है। उन्होंने अपने मजबूत नेतृत्व से भारत को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर एक नई पहचान दिलाई।

गरीबों, वंचितों और कमजोर वर्गों के उत्थान के लिए उनके द्वारा किए गए कार्य सदैव स्मरणीय रहेंगे।कांग्रेस जिला प्रवक्ता त्रिशानु राय ने कहा कि इंदिरा गांधी के विचार, संघर्ष और राष्ट्रसेवा की भावना आज भी कांग्रेसियों को जनहित, सामाजिक न्याय और लोकतांत्रिक मूल्यों की रक्षा के लिए निरंतर संघर्ष करने की प्रेरणा देती है।

कांग्रेसजनों ने उनके बताए मार्ग पर चलने तथा देश की एकता, अखंडता और संविधान की मूल भावना की रक्षा के लिए संकल्प लेने की बात कही।इस अवसर पर शिक्षा विभाग चेयरमैन पुरुषोत्तम दास पान, प्रखंड अध्यक्ष सिकुर गोप, वरीय कांग्रेसी लेयोनार्ड बोदरा, राजेन्द्र कच्छप, जुम्बल सुंडी, कलीम अख्तर, सुखलाल तुबिद,मो.रहमतुल्लाह, बुल्लू दास , विनोद खंडाईत, सुशील दास आदि मौजूद थे।


There is no ads to display, Please add some
Post Disclaimer

स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *