• Wed. Mar 25th, 2026

इंडिया गठबंधन के प्रत्याशी जयप्रकाश भाई पटेल के पक्ष में पूर्व कृषि मंत्री योगेंद्र साव ने किया चुनाव प्रचार

Admin Office's avatar

ByAdmin Office

May 14, 2024

 

 

 

केरेडारी से रोहित गोस्वामी की रिपोर्ट

 

 

 

 

केरेडारी: पूर्व कृषि मंत्री योगेंद्र साव ने प्रखंड के विभिन्न गांवों में जाकर इंडिया गठबंधन के प्रत्याशी जयप्रकाश भाई पटेल के पक्ष में वोट करने की अपील किया । उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी की सरकार ने पिछले 10 सालों में देश को अंदर ही अंदर खोखला कर दिया है । जिन सरकारी संपत्तियों को कांग्रेस पार्टी ने कॉर्पोरेट से खरीद कर देश को समर्पित किया था उन सब को नरेंद्र मोदी की सरकार ने बेचने का काम किया है । आने वाले दिनों में अगर सत्ता में ये सरकार रही तो बचा खुचा सरकारी संपत्तियों को अपने व्यापारी मित्रों को बेचकर देश को कंगाल कर देगा । उन्होंने कहा कि जात धर्म से ऊपर उठकर इस बार देश को बचाने के लिए हम सबको वोट करना है । देश में बेरोजगारी महंगाई और भ्रष्टाचार चरम पर है । मौजूदा भारतीय जनता पार्टी की सरकार ने इलेक्टोरल बांड के जरिए कई दवाई कंपनियों कि जो दवाईयां टेस्ट में फेल हो गई थी, उन‌ कंपनियों से अरबो रुपए चंदा लेकर देशवासियों के जान के साथ खिलवाड़ किया है । अभी हाल ही में कोरोना वैक्सीन कोविशील्ड के मालिक ने कोर्ट में इस बात को स्वीकार किया कि उनके द्वारा बनाया गया वैक्सीन से लोगों को हार्ट अटैक तथा ब्रेन हेमरेज सहित कई अन्य तरह की बीमारियां हो सकती है। बीजेपी की सरकार ने उस कंपनी से 60 हजार करोड रुपए इलेक्टोरल बांड के जरिए चंदा लेकर देशवासियों को वैक्सीन के नाम पर जहर का इंजेक्शन लगवा दिया । लगातार कम उम्र के लोगों को हार्ट अटैक और ब्रेन हेमरेज से हो रही मौतों का जिम्मेदार कोई और नहीं बल्कि भारतीय जनता पार्टी की मोदी सरकार है । बारियातू साहू भवन में पूर्व कृषि मंत्री ने तेली समाज से आह्वान किया कि इस बार हर हाल में हाथ छाप के बटन को दबाकर इंडिया गठबंधन के प्रत्याशी जयप्रकाश भाई पटेल को जिताना है और देश को खोखला होने से बचाना है। देश के युवाओं को रोजगार के लिए महिलाओं को सम्मान के लिए और भारत में बढ़ते भ्रष्टाचार पर अंकुश लगाने के लिए इण्डिया गठबंधन को जीत दिलाना ही सबसे बड़ा विकल्प है । क्योंकि मौजूदा सरकार धर्म की राजनीतिक करती है मगर हिंदुओं की बात करने वाला प्रधानमंत्री को यदि किसी हिंदू से खतरा होता है तो उस पर ईडी सीबीआई और इनकम टैक्स डिपार्टमेंट जैसे सरकारी एजेंसियों का दुरुपयोग कर प्रताड़ित करने का और बेगुनाह हिंदुओं को जेल में डालने का घिनौना काम करती है।

कार्यक्रम में मुख्य रूप से प्रखंड अध्यक्ष रविंद्र गुप्ता ,विधायक प्रतिनिधि सुरेश साव , कण्डाबेर मुखिया दिनेश साव ,गोवर्धन साव ,हरदयाल साव,प्रभु सोनी बरियातू मुखिया संगीता देवी, टोकन साव ,नारायण साव ,उसू राम खिरोया देवी, सरिता देवी, पूनम देवी, मालती देवी, प्रकाश साव ,लोकेश्वर साव,शंकर साव,बालेश्वर साव ,मलंग साव ,मुस्लिम मियां, मुख्तार मियां, बक्सो मिया, तपेश्वर राम, प्रभु राम ,धानमती देवी, अनीता देवी, सफीक मियां, मीना देवी ,कैला साव, अशोक बंटी राज ,रविंद्र कुमार रवि ,चिंतामणि भुइया ,राम भुइया , रमजान मियां, मानेसर साव ,बोधन भुइया ,चुरामन साव ,अफसाना खातून, अजमेरी खातून, अनीता देवी, बसंती देवी, चिंता देवी, प्रभा देवी, सरिता देवी, सायरा बानो ,फिरोजा खातून ,फुलवा देवी ,रेखा देवी , नयूम मिया, चकन साव, सैमून निशा, पप्पू राणा, शंकर राम, राजू राम ,सुनील कुमार ,निकेश सोनी आदि लोग मौजूद थे


There is no ads to display, Please add some
Post Disclaimer

स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *