

सिंदरी। आस्था के महापर्व छठ के पावन अवसर पर सिंदरी विधानसभा क्षेत्र के विभिन्न छठ घाटों पर सिंदरी विधायक माननीय चन्द्रदेव महतो जी पहुंचे। उन्होंने विभिन्न घाटों का भ्रमण कर महापर्व के भक्तिमय माहौल का आनंद लिया और व्यवस्थाओं का जायजा लिया।
छठ घाटों पर उपस्थित श्रद्धालुओं को संबोधित करते हुए विधायक चन्द्रदेव महतो ने कहा कि छठ पूजा लोक आस्था, स्वच्छता और प्रकृति की उपासना का सबसे बड़ा उदाहरण है। उन्होंने खुद छठ घाटों पर विधि-विधान से छठी माता की पूजा-अर्चना की और अस्ताचलगामी एवं उदीयमान भगवान सूर्यदेव को अर्घ्य अर्पित किया।

इस पुनीत अवसर पर विधायक द्वारा छठव्रतियों एवं श्रद्धालुओं के बीच श्रद्धापूर्वक खीर (प्रसाद) का वितरण किया गया। उन्होंने भगवान भास्कर और छठी मैया से समस्त क्षेत्रवासियों के सुख, समृद्धि, उत्तम स्वास्थ्य एवं खुशहाल जीवन की कामना की।

विधायक ने सभी श्रद्धालुओं को छठ महापर्व की हार्दिक शुभकामनाएं देते हुए कहा, “छठी मैया की कृपा हमारे सिंदरी विधानसभा क्षेत्र के हर घर-परिवार पर बनी रहे और चारों ओर खुशहाली का वातावरण हो।” इस दौरान उनके साथ स्थानीय जनप्रतिनिधि, कार्यकर्ता और बड़ी संख्या में गणमान्य लोग व श्रद्धालु उपस्थित थे।
There is no ads to display, Please add some


Post Disclaimer
स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com
