
अंतर्कथा प्रतिनिधि

जमुई झाझा-आवास योजना को लेकर शुक्रवार को बीडीओ रविजी के द्वारा प्रखंड क्षेत्र के विभिन्न पंचायतों में पहुंचकर लाभुको को मिले आवास योजना की जांच की गई। जांच के दौरान उन्होनें रजला,बलियाडीह सहित अन्य पंचायतों में वैसे लाभुक जिसको आवास योजना का लाभ दिया गया है और वैसे लोग आवास बनाने में कोताही बरत रहे है तो वैसे लोगों को बीडीओ के द्वारा निर्देश दिया गया कि जल्द से जल्द आवास का निर्माण कर लिया जाये। बीडीओ ने बताया कि लगातार सूचना प्राप्त हो रहा है कि आवास योजना का लाभ लाभुको को दिया गया लेकिन पहली किस्त मिल जाने के बाद भी वह अपना आवास नही बना रहे है तो वैसे लोगों से मिलकर उसकी समस्या सुनी गई और उनलोगों को आवास पूर्ण करने का निर्देश दिया गया। बीडीओ ने कहा कि आवास योजना का लाभ मिले लाभुको से मिलकर यह भी कहा कि अगर दूसरी और तीसरी किस्त मिलने में किसी भी तरह की कोई परेशानी होती है तो वे सीधा कार्यालय आकर मुझसें संपर्क करे। इसके अलावे लाभुको को बिचैलियों से बचने के लिये भी कहा गया। बीडीओ ने कहा कि अगर कोई लाभुक किस्त प्राप्त करने के बाद आवास निर्माण का कार्य नही करता है तो वैसे लोगों के खिलाफ कार्रवाई भी की जायेगी।

There is no ads to display, Please add some


Post Disclaimer
स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com
