
आज दिनांक 07 दिसंबर 2023 को बरही प्रखंड के पंचायत पंचमाधव बसरिया में आपकी योजना आपकी सरकार आपके द्वार कार्यक्रम का आयोजन किया गया। शिविर का उदघाटन बरही विधायक उमाशंकर अकेला यादव के द्वारा किया गया। इस मौके पर 100 लाभुकों के बीच कंबल वितरण किया गया। बिरसा कूप संवर्धन निर्माण योजना के तहत 04 लाभुकों को स्वीकृति पत्र दिया गया। जेएसएलपीएस के द्वारा एक सखी मंडल के बीच 600,000 रुपया का सीसीएल ऋण दिया गया। कल्याण विभाग के द्वारा 256 छात्रों के बीच 4500 रुपया प्रति छात्र को प्रतीकात्मक चेक दिया गया। साथ ही खाद्य एवम आपूर्ति विभाग के द्वारा सोना सोबरन योजना के तहत धोती साड़ी का वितरण किया गया।
इस अवसर पर मुखिया नीलम देवी, प्रखंड विकास पदाधिकारी क्रिस्टीना रिचा इंदवार, अंचल अधिकारी रामनरायण खलखो, कार्यक्रम पदाधिकारी, प्रखंड कार्यक्रम समन्वयक एवम अन्य कर्मी और जनप्रतिनिधि उपस्थिति थे।

There is no ads to display, Please add some


Post Disclaimer
स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com
