
आज दिनांक 06 दिसंबर 2023 को बरही प्रखंड के पंचायत खोड़ाहार में आपकी योजना आपकी सरकार आपके द्वार कार्यक्रम का उद्धघाटन श्रीमती पूनम कुजूर के द्वारा किया गया। इस अवसर पर 100 लाभुकों के बीच कंबल का वितरण किया गया। बिरसा कूप संवर्धन निर्माण योजना के तहत 01 लाभुक का चयन कर योजना को स्वीकृति दिया गया। जेएसएलपीएस के द्वारा सखी मंडल के बीच 750 दीदीओं को पहचान पत्र दिया गया। साथ ही खाद्य एवम आपूर्ति विभाग के द्वारा सोना सोबरन योजना के तहत धोती साड़ी का वितरण किया गया।
इस अवसर पर मुखिया अनिता देवी, प्रखंड विकास पदाधिकारी क्रिस्टीना रिचा इंदवार , प्रखंड कार्यक्रम पदाधिकारी,अंचल अधिकारी रामनारायण खलखो, प्रखंड सहकारिता प्रसार पदाधिकारी सह आपूर्ति पदाधिकारी संजय कुमार यादव, प्रखंड पशुपालन पदाधिकारी, प्रखंड कार्यक्रम समन्वयक एवम् अन्य कर्मी और जनप्रतिनिधि उपस्थिति थे।

There is no ads to display, Please add some


Post Disclaimer
स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com
