
आपकी योजना, आपकी सरकार आपके द्वार अभियान को लेकर 05 दिसंबर 2023 को बरही प्रखंड के पंचायत बरही पश्चिमी में शिविर का आयोजन किया गया। इस अवसर पर कार्यक्रम का उदघाटन प्रखंड विकास पदाधिकारी एवम अंचलाधिकारी के द्वारा किया गया।
इस मौके पर 100 लाभुको के बीच कंबलों का वितरण किया गया। बिरसा कूप संवर्धन निर्माण योजना के तहत 02 लाभुकों का चयन कर योजना को स्वीकृति दिया गया।
जेएसएलपीएस के द्वारा सखी मंडल के बीच 883 दीदियों को पहचान पत्र दिया गया। साथ ही खाद्य एवम आपूर्ति विभाग के द्वारा सोना सोबरन योजना के तहत धोती – साड़ी का वितरण किया गया। मौके पर बाल विकास परियोजना बरही के द्वारा सीपी चेयर सुमित कुमार पिता कृष्णा ठाकुर को दिया गया।
इस अवसर पर विधायक प्रखंड प्रतिनिधि सुनील साहू, विधायक प्रतिनिधि छट्ठू गोप, मुखिया शमशेर आलम, प्रखंड कार्यक्रम पदाधिकारी, प्रखंड सहकारिता प्रसार पदाधिकारी सह आपूर्ति पदाधिकारी संजय कुमार यादव, प्रखंड पशुपालन पदाधिकारी, प्रखंड कार्यक्रम समन्वयक एवं अन्य कर्मी उपस्थिति थे।

There is no ads to display, Please add some


Post Disclaimer
स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com
