• Sat. Feb 28th, 2026

आदिवासी युवक पर पेशाब करने व दलित नेता चन्द्रशेखर पर हमला के खिलाफ दलित संगठन और सामाजिक संगठनों ने धनबाद में विरोध प्रदर्शन किया।

Admin Office's avatar

ByAdmin Office

Jul 14, 2023

धनबाद रणधीर वर्मा चौक – मध्य प्रदेश के सिधी में भाजपा नेता प्रवेश शुक्ला के द्वारा गरीब आदिवासी दशमत रावत के शरीर पर पेशाब कर अपमानित करने और उतर प्रदेश के सहारनपुर में राष्ट्रीय दलित नेता चन्द्रशेखर रावण पर जानलेवा हमला के खिलाफ तमाम दलित- सामाजिक संगठनों के द्वारा विरोध प्रदर्शन किया गया। भाजपा सरकार मुर्दाबाद, मनुवाद मुर्दाबाद, दलित आदिवासियों को अपमानित करना बंद करो, चन्द्रशेखर रावण पर हमला क्यों मोदी – योगी जवाब दो आदि सरकार विरोधी नारे लगाए.
वक्ताओं ने कहा कि मध्य प्रदेश में पेशाब काण्ड की घटना ने देश को शर्मसार किया है. कहीं जूता से पानी पिलाना, कहीं जूता से पीटना तथा पानी की घड़ा छूने पर अशोक मेघवाल 8 वर्षीय बच्चे को पीट-पीटकर मारना, हर दिन औसतन 3 दलित महिलाओं के साथ बलात्कार होता है, दलितों की हत्या होती है। आज दो दलितों के घर जला दिए गए हैं। आजादी के 75 साल बाद भी छुआछूत गैर बराबरी का सामना दलितों को करना पड़ रहा है।भाजपा सरकार में दलित, आदिवासी, अल्पसंख्यक सुरक्षित नहीं हैं. हमारी इज्जत के साथ खिलवाड़ किया जा रहा है. दलित, आदिवासी और पिछड़े वर्ग के लोगों को अपने मान सम्मान की रक्षा के लिए एकजुट होकर लड़ाई लड़ने की जरूरत है. जब से केन्द्र में आरएसएसनीत भाजपा की मोदी सरकार आई है, तब से पूरे देश में दलित, आदिवासी, अल्पसंख्यक और कमजोर वर्गों पर हमला तेज हुआ है. सामंती मानसिकता वाले लोगों का मन बढ़ा हुआ है, जिसका परिणाम है कि आये दिन इन वर्गों पर हमला हो रहा है. दलितों की अस्मिता और बाबा साहेब के संविधान की रक्षा के लिए हमें 2024 में भाजपा सरकार को उखाड़ फेकना होगा.
प्रदर्शन के माध्यम से एससी – एसटी के अधिकारों की रक्षा के लिए कानून को मजबूत करने व दोषियों को सजा देने और चन्द्रशेखर रावण पर हुए हमला की जांच के लिए उच्च स्तरीय जांच कमिटी बनाने की मांग की गई है.
मुख्य वक्ताओं में शिव बालक पासवान (दलित शोषण मुक्ति मंच), शशि भूषण कुमार (नेशनल फेडरेशन), विजय कुमार पासवान, मनोहर रविदास, राम नंदन पासवान, मिथिलेश प्रसाद, राजीव रंजन (मुक्ति पार्टी राष्ट्रीय संगठन सचिव), रुदल पासवान, नौशाद अंसारी, सुनील पासवान, अशोक पासवान, रामप्रसाद, राम बालक, दिनेश पासवान, जितेंद्र कुमार, ओम प्रकाश पासवान, राकेश चौधरी, भास्कर रजक, गुरुद्वारा कमेटी की ओर से बलविंदर सिंह शामिल थे।
सभा की अध्यक्षता शिवबालक पासवान ने किया और संचालन रामवृक्ष धारी ने किया।


There is no ads to display, Please add some
Post Disclaimer

स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *