
चाईबासा : आदिवासी उरांव समाज का महापर्व ज्येष्ठ जतरा के शुभ अवसर पर बान टोला अखाड़ा में प्रत्येक वर्ष की भांति इस वर्ष भी मोहल्ले के बच्चे-बच्चियों महिलाओं, युवाओं-युक्तियां एवं बुजुर्गों के बीच खेलकूद व क्विज प्रतियोगिता का कार्यक्रम हुआ l समापन समारोह में पुरस्कार वितरण का आयोजन किया गया l इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में उरांव समाज संघ चाईबासा के मुख्य सलाहकार श्री सहदेव किस्पोट्टा विशिष्ट अतिथि के रूप में वार्ड पार्षद श्रीमती लक्ष्मी कच्छप के द्वारा बच्चो को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया l सहदेव किस्पोट्टा ने बताया कि जतरा त्योहार उरांव समुदाय का एक ऐतिहासिक त्योहार है l


इस त्योहार को विजय का प्रतीक के रूप में माना जाता है एवं जतरा पर्व के शुभ अवसर पर आज खेलकूद व क्विज प्रतियोगिता का आयोजन किया गया
जिसमें सर्वप्रथम 10 से 12 वर्ष के लड़के का दौड़ रेस में प्रथम प्रेम कुजूर द्वितीय विरास खलखो तृतीय यथार्थ तिर्की हुए i 10 से 12 वर्ष की बच्चियों का दौड़ रेस में प्रथम सारांश तिर्की द्वितीय साक्षीनामता तृतीय माही खलखो हुई i 12 से 15 वर्ष बच्चो का बोरा रेस में प्रथम शिवा उरांव द्वितीय विरास टोप्पो तृतीय आर्यन का कच्छप हुए i 12 से 15 वर्ष बच्चियों का चम्मच रेस में प्रथम रिद्धिका कुमारी द्वितीय प्रीति कच्छप तृतीय अंजली यादव हुई
15 वर्ष से 20 वर्ष लड़कियों का सुई-दागा रेस में प्रथम अंतरा मिंज द्वितीय श्यामली टोप्पो तृतीय अनीषा लकड़ा हुए बुजुर्गों के हंडी फोड़ रेस में विजेता राहुल बरहा हुए महिलाओं का चेयर रेस में प्रथम गीता कुजूर द्वितीय रीना कुजूर तृतीय लक्ष्मी खलखो हुई
इसके बाद युवक्तियों का बॉल पास रेस में प्रथम तुलसी तिर्की द्वितीय मंजू टोप्पो तृतिय लक्ष्मी लकड़ा हुई
क्विज प्रतियोगिता में 5 क्लास से मैट्रिक तक 30 लड़के लड़कियों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया एवं बान टोला पुस्तकालय से सिविल कोर्ट में नियुक्ति रामेश्वर बोईपाई एवं युवराज लकड़ा को अंग वस्त्र देकर सम्मानित किया गया l
इस अवसर पर मुख्य रूप से समाज के मुखिया लालू कुजूर,दुर्गा कुजूर,मंगरू टोप्पो, फागू खलखो,राजेन्द्र कच्छप,चमरू लकड़ा,सीताराम मुंडा,खुदिया कुजूर,कृष्णा मुंडा,सुनील खलखो,बंधन खलखो,बुधराम कोया,प्रकाश कुमार गुप्ता,रोहन तिग्गा,अमित कुजूर,रोहित खलखो,राहुल कुजूर,सोनू मिंज,मनीषा तिर्की निशा तिर्की,जगरनाथ टोप्पो,लक्ष्मी कच्छप,गीता कुजूर,लक्ष्मी खलखो,पुतुल खलखो, सामिया कच्छप, नागी टोप्पो आदि उपस्थित थी l
There is no ads to display, Please add some


Post Disclaimer
स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com
