• Wed. Jun 24th, 2026

आदित्यपुर स्थित सिन्हा इलेक्ट्रो केमिकल प्लांट में मजदूरों का आंदोलन दूसरे दिन भी जारी, JLKM नेताओं ने दिया समर्थन

admin's avatar

Byadmin

Jun 24, 2026
crescent ad

 

आदित्यपुर स्थित सिन्हा इलेक्ट्रो केमिकल प्लांट के लगभग 90 मजदूर अपनी विभिन्न मांगों को लेकर लगातार दूसरे दिन भी धरना-प्रदर्शन पर डटे हुए हैं। कंपनी प्रबंधन के अड़ियल रवैये के खिलाफ मजदूरों का यह आंदोलन दिन-रात जारी है।

मजदूरों की प्रमुख मांगों में न्यूनतम मजदूरी, श्रमिक सुरक्षा, PF एवं ESI की सुविधा शामिल है। मजदूरों का कहना है कि जब तक उनकी जायज मांगों पर सकारात्मक निर्णय नहीं लिया जाता, तब तक उनका आंदोलन जारी रहेगा।

आंदोलन की विशेष बात यह है कि मजदूर भाइयों के साथ-साथ महिला दीदियों ने भी बढ़-चढ़कर सहभागिता निभाई है। दिन हो या रात, सभी साथी एकजुट होकर अपने अधिकारों की लड़ाई लड़ रहे हैं।

धरना स्थल पर झारखण्ड लोकतांत्रिक क्रांतिकारी मोर्चा (JLKM) के केंद्रीय उपाध्यक्ष सह ईचागढ़ विधानसभा के पूर्व प्रत्याशी तरुण महतो, जिला अध्यक्ष दीपक महतो, सक्रिय सदस्य संजय जारीका, आस्तिक महतो, राज महतो, सुभाष महतो सहित अन्य सक्रिय कार्यकर्ताओं ने भी पहुंचकर आंदोलनरत मजदूरों का समर्थन किया और उनकी मांगों को जायज बताते हुए हर संभव सहयोग का भरोसा दिलाया।

JLKM नेताओं ने कहा कि मजदूरों के हक, सम्मान और अधिकारों की लड़ाई में पार्टी पूरी मजबूती के साथ उनके साथ खड़ी है। यदि कंपनी प्रबंधन जल्द समाधान नहीं निकालता है, तो आंदोलन को और व्यापक रूप दिया जाएगा।


There is no ads to display, Please add some
Post Disclaimer

स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *