
रिपोर्ट,अरुण कुमार सैनी
केंदुआ : आदर्श कान्वेंट स्कूल, कुस्तौर(धनबाद) ने एक शानदार विज्ञान और कला प्रदर्शनी का आयोजन किया। जिसमें अद्भुत प्रोजेक्ट्स और कलात्मक सृजनों का अद्भुत संग्रह प्रस्तुत किया गया। । अदर कान्वेंट स्कूल के प्राचार्य राघवेंद्र कुमार सिंह , संतोष गोस्वामी , संजय विश्वकर्मा , मुकेश कुमार, रोशन कुमार, लक्ष्मी कुमारी , विभा कुमारी , प्रियंका दुबे , अंतरा चौधरी , रुबी गुप्ता, अर्चना सिंह , पुष्पा सिंह , निकनी कुमारी, करण कुमार और विद्यार्थियों के साथ मौजूद रहे। प्रदर्शनी ने विज्ञान प्रोजेक्ट्स का एक बेहद आकर्षक संग्रह प्रस्तुत किया । कार्यक्रम में वेहद आकर्षक प्रस्तुत करने वाले विजेता टीम ग्रुप जी (पीयूष कुमार अभिषेक सिंह मोहम्मद अरमान) प्रथम पुरस्कार, उपविजेता टीम ग्रुप एफ(कशिश कुमारी, जिया कुमारी, प्रीति सिंहा ,रूबी कुमारी) को द्वितीय पुरस्कार, ग्रुप ई (आयुष कुमार, मोहम्मद साकेत ,विकास कुमार, प्रियांशु कुमार) को तृतीय पुरस्कार से सम्मानित किया गया । प्राचार्य राघवेंद्र प्रसाद सिंह (भानू) ने बताया कि आज के इस वैज्ञानिक युग में बच्चों को इस तरह के कार्यक्रम से काफी कुछ लाभ होता है। यह कार्यक्रम विज्ञान के प्रति जागरूक करने एवं आने वाले समय बच्चों को अपनी पहचान बनाने के लिए किया जाता है ।

There is no ads to display, Please add some


Post Disclaimer
स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com
