
नयी दिल्ली : राजेश रोशन फिल्मी जगत का वह नाम है जो इस इंडस्ट्री में 40 साल से ज्यादा अपना समय बिता चुके हैं. बता दें, आज के समय में भी लोग राजेश रोशन के गाने सुनना काफी पसंद करते हैं.

राजेश रोशन के गानों ने कभी किसी को इमोशनल किया तो कभी किसी को हंसाया है. हम कह सकते हैं कि राजेश रोशन के गाने सदाबहार हैं. आज राजेश रोशन का जन्मदिन है. इस मौके पर उनसे जुड़ी कई बातें हम आपको बताएंगे.

*मुंबई में हुआ जन्म*
राजेश रोशन का जन्म 24 मई 1955 को मुंबई में हुआ था. उनके पिता रोशन लाल नागरथ बॉलीवुड के म्यूजिक डायरेक्टर थे और उनकी मां ईरा रोशन सिंगर थीं. वहीं उनके बड़े भाई राकेश रोशन बॉलीवुड के जाने-माने एक्टर और निर्देशक हैं. उनके भतीजे ऋतिक रोशन बॉलीवुड के जाने-माने सुपरस्टार हैं.
*एक गाने से मिली पहचान*
राजेश रोशन ने अपने फिल्मी करियर में एक से बड़े एक निर्देशकों के साथ काम किया. उन्हें असली पहचान साल 1975 में आई फिल्म जूली (Julie) से मिली. इस फिल्म के गाने काफी पॉपुलर हुए. इस फिल्म के गानों के लिए उनकाे पहला फिल्मफेयर बेस्ट म्यूजिक डायरेक्टर का अवार्ड मिला.
*असली किन्नरों के साथ गाना किया रिकॉर्ड*
बता दें, राजेश रोशन ने जब लक्ष्मीकांत-प्यारेलाल के साथ काम किया तब उन्हें पहला मौका फिल्म कुंवारा बाप में मिला था. इस फिल्म का गाना ‘सज रही गली’ को उन्होंने अपना संगीत दिया. खास बात यह है कि उन्होंने यह गाना 15 असली किन्नरों के साथ रिकॉर्ड किया था. यह गाना काफी लोकप्रिया हुआ. जिसको लोग अक्सर आज भी सुनना पसंद करते हैं.
*बेटी करने जा रही है बॉलीवुड में डेब्यू*
बता दें, राजेश रोशन की बेटी पशमीना रोशन जल्द ही बॉलीवुड में डेब्यू करने जा रही हैं. वह फिल्म इश्क विश्क रिबाउंड में जल्द नजर आने वाली हैं. यह फिल्म 28 जून 2024 को देश भर के सिनेमाघरों में रिलीज होने के लिए तैयार है.
There is no ads to display, Please add some


Post Disclaimer
स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com
