
*हिंदू धर्म में भानु सप्तमी का खास महत्व है. पौराणिक मान्यताओं के अनुसार, यह दिन भगवान सूर्य को समर्पित है. माना जाता है कि इस दिन भगवान सूर्य को विधि पूर्वक जल अर्पित करने से संकट कम हो जाते हैं. आश्विन मास की भानु सप्तमी इस बार 2 अक्टूबर, रविवार को पड़ रही है. इस दिन सूर्य देव कन्या राशि में विराजमान रहेंगे. ऐसे भानु सप्तमी व्रत पर भगवान सूर्य की पूजा से विशेष लाभ प्राप्त हो सकता है. आइए जानते हैं कि भानु सप्तमी कब है और इस दिन क्या करना शुभ और मंगलकारी रहेगा ।*

*हिंदू पंचांग के अनुसार, आश्विन शुक्ल पक्ष की भानु सप्तमी का व्रत 2 अक्टूबर को रखा जाएगा. इस दिन सौभाग्य योग शाम 5 बजकर 14 मिनट तक है. अभिजित मुहूर्त सुबह 11 बजकर 47 मिनट से 12 बजकर 34 मिनट तक है. वहीं सप्तमी तिथि शाम 6 बजकर 47 मिनट तक है.।*

*भानु सप्तमी के खास उपाय |*
भानु सप्तमी के दिन सूर्य देव की कृपा पाने के लिए किसी जरुरतमंद को गेहूं, गुड़, लाल कपड़ा, तांबा इत्यादि वस्तुओं का दान कर सकते हैं।
सुबह स्नान के बाद सूर्य देव को जल अर्पित करके सूर्य चालीसा का पाठ करें. साथ ही सूर्य देव की आरती भी करें. मान्यता है कि ऐसा करने से सूर्य देव प्रसन्न होते हैं।
इस दिन सूर्य देव के मंत्र ओम् ह्रीं ह्रीं सूर्याय सहस्रकिरणराय मनोवांछित फलम् देहि देहि स्वाहा का जाप कर सकते हैं।
There is no ads to display, Please add some


Post Disclaimer
स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com
