• Wed. Sep 24th, 2025

आज २५ मई को गुरु पुष्य योग बनने जा रहा है

ByAdmin Office

May 25, 2023

 

*बेहद दुर्लभ शुभ योग, मौके का फायदा उठाकर घर ले आएं ये चीजें*

*ज्योतिष शास्त्र के अनुसार ग्रहों की दशा दिशा का हमारे भाग्य पर सीधा प्रभाव पड़ता है। ग्रह अपनी स्थितियों में बदलाव करके जो योग बनाते हैं उन योगों का शुभ और अशुभ प्रभाव राशियों पर पड़ता है।*

इस वर्ष 25 मई को गुरु पुष्य योग बनने जा रहा है। यह योग बेहद शुभ और ख़ास होता है। इस वर्ष यह योग मई के बाद सीधा दिसंबर में बनेगा।

*25 मई को गुरु पुष्य योग के साथ साथ 5 अन्य शुभ योग भी बनने जा रहे हैं।*

गुरु पुष्य योग के साथ रवि योग, वृद्धि योग, सर्वार्थ सिद्धि योग और अमृत सिद्धि योग भी बनेंगे। इस कारण इस दिन जो भी कार्य करेंगे उसमें वृद्धि होगी और सफलता मिलेगी। विवाह के अलावा इस दिन कोई भी मांगलिक कार्य किये जा सकते हैं। गुरूवार के दिन गुरु पुष्य योग बनना और भी शुभ हो जाता है। इस वर्ष गुरूवार के दिन बन रहे इस गुरु पुष्य योग के उपलक्ष्य में घर में कुछ ख़ास चीज़ें लाना बेहद शुभ हो सकता हैं –

*सोना*

गुरु पुष्य योग के दिन ग्रहों और नक्षत्र की स्थिति बेहद शुभ होती है। इस दिन सोना खरीदना इस दिन की शुभता को और भी बढ़ा देता है। सोने को सुख समृद्धि का प्रतीक माना जाता है। इसलिए गुरु पुष्य योग के दिन घर में सोना खरीदकर लाने से घर में सुख समृद्धि बढ़ती है।

*हल्दी*

देव गुरु बृहस्पति ग्रह का शुभ रंग पीला माना जाता है। वहीं हल्दी को शुभता का प्रतीक माना जाता है। गुरुवार के दिन बन रहे गुरु पुष्य योग के अवसर पर हल्दी खरीदकर घर में लाना शुभ नतीजे लेकर आएगा।

*चने की दाल*

गुरु ग्रह की पूजा में चने की दाल का प्रयोग किया जाता है। साथ ही भगवान विष्णु को भी चने की दाल अर्पित की जाती है। गुरु पुष्य योग के दिन चने की दाल खरीदना शुभ होता है।

*सिक्का*

चांदी का सिक्का मंगलमय और शुभता का प्रतीक माना जाता है। हर पूजा में चांदी का सिक्का रखा जाता है। गुरु पुष्य योग के दिन चांदी का सिक्का या लक्ष्मी-गणेश का सिक्का घर लाने से परिवार में बरकत आती है।

*धार्मिक वस्तुएं*

धार्मिक वस्तुएं मंगलमयता का प्रतीक होती हैं। गुरु पुष्य योग के दिन धार्मिक वस्तुएं खरीदकर लाना बेहद शुभ माना जाता है। इससे नौकरी में तरक्की के योग बनेंगे। धार्मिक वस्तुएं जैसे किसी भगवान की मूर्ति, पूजा का सामान, धुप या अगरबत्ती, कोई यंत्र आदि ला सकते हैं।

*नोट:* यह सूचना इंटरनेट पर उपलब्ध मान्यताओं और सूचनाओं पर आधारित है। लेख से संबंधित किसी भी इनपुट या जानकारी की पुष्टि नहीं करता है। किसी भी जानकारी और धारणा को अमल में लाने या लागू करने से पहले कृपया संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें।


There is no ads to display, Please add some
Post Disclaimer

स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *