• Fri. Feb 27th, 2026

आज २१ मई को आतंकवाद विरोध दिवस मनाया जाता है

Admin Office's avatar

ByAdmin Office

May 21, 2023

 

भारत के पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी (Rajiv Gandhi) की पुण्यतिथि के उपलक्ष्य में 21 मई को राष्ट्रीय आतंकवाद विरोधी दिवस (National Anti Terrorism Day) मनाया जाता है. यह दिन शांति, सद्भाव और आतंकवाद जैसे वैश्विक खतरे के खिलाफ एकजुट होने की जरूरत के बारे में जागरूकता फैलाने के लिए मनाया जाता है.

गौरतलब है कि बीते कुछ सालों में सरकार, पुलिस और सुरक्षाबल की मदद से आतंकवादी गतिविधियों (Terrorist Activities) में कमी देखने को मिली है. वहीं, हाल ही में केद्रीय गृह मंत्रालय (MHA) ने सभी राज्यों, केंद्र शासित प्रदेशों, केंद्र सरकार के विभागों के साथ-साथ मंत्रालयों को 21 मई को ‘उचित तरीके से’ आतंकवाद विरोधी दिवस मनाने के लिए पत्र लिखा है.

*>> क्या है उद्देश्य ? <<*

पत्र में कहा गया है, ‘हर साल 21 मई को आतंकवाद विरोधी दिवस के रूप में मनाया जाता है. इस दिन को मनाने के पीछे का उद्देश्य युवाओं को आतंकवाद और हिंसा के रास्ते से दूर करना है. साथ ही साथ आम लोगों की पीड़ाओं को सामने लाना और यह दिखाना कि यह कैसे राष्ट्रीय हित के लिए हानिकारक है.’

➿➿➿➿➿➿➿➿➿➿➿


There is no ads to display, Please add some
Post Disclaimer

स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *