• Tue. Sep 23rd, 2025

आज १६ जुलाई को विश्व सर्प* *दिवस के रूप में मनाया जाता है।*

ByAdmin Office

Jul 16, 2022

**

वर्ल्ड स्नेक डे 2022: सांपों को लेकर फैली विभिन्न भ्रांतियों और इनकी प्रजातियों के प्रति लोगों को जागरूक करने के उद्देश्य से हर साल 16 जुलाई को विश्व सर्प दिवस (World Snake Day) मनाया जाता है।*

*सांपों की पृथ्वी पर जीवन बनाए रखने वाले पारिस्थितिक तंत्र में महत्वपूर्ण भूमिका होती है, ऐसे में यह दिवस लोगों से उनके संरक्षण का आग्रह भी करता है।*

*सांप जिन्हें सर्प या नाग भी कहा जाता है, भारत में देव तुल्य माना जाता है. उनकी पूजा तक की जाती है।*

*दुनिया भर में सांपों की 3000 से ज्यादा प्रजातियां पाई जाती है जिनमें से 600 के करीब ही जहरीले होते हैं।*

*भारत में इनकी लगभग 300 प्रजातियां है, जिनमें से 50 प्रजातियां ही जहरीली होती हैं और केवल 15 प्रजातियां ही ऐसी हैं जिनके काटने से इंसान की मौत हो सकती है।*

*इंसानों को लगता है कि सांप उनके दुश्मन है और उन्हें देखते ही काट लेंगे, लेकिन सच तो यह है कि जितना हम इनसे डरते हैं उतना ही ये भी हमसे डरते हैं, और खतरा महसूस होने पर अपने बचाव के लिए ही किसी पर हमला करते या उसे काटते हैं।*


There is no ads to display, Please add some
Post Disclaimer

स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *