ऐसी मान्यता है कि जैसे नंदी से की गयी विनती शिव तक पहुंचती है, वैसे ही बलराम से की गयी प्रार्थना कृष्ण तक पहुंचती है। बलराम कृष्ण को बहुत प्रिय हैं। इन्हें नागों के अवतार के रूप में पूजा जाता है।

crescent ad

ऐसा कहते हैं कि जिस नाग शैय्या पर भगवान् विष्णु आराम करते हैं वो नाग और कोई नहीं स्वयं बलराम हैं और रामायण में राम के भाई लक्ष्मण भी बलराम ही थे।

भगवान् बलराम बहुत शक्तिशाली हैं और उन्होंने धेनुकासुर नामक राक्षस का भी वध करके प्रजा को संकटमुक्त किया था। अपनी असीम सुन्दरता के लिए भी भगवान् बलराम जाने जाते हैं। भगवान् बलराम के माध्यम से भगवान् कृष्ण या विष्णु तक पंहुचा जा सकता है इसलिए इनकी पूजा करना और इनकी जयंती मनाना बहुत लाभदायक होता है।

*बलराम जयंती पर हम आपको बताते हैं पूजा की विधि और शुभ मुहूर्त।*

*बलराम जयंती कब है?*

बलराम जयंती 5 सितंबर 2023 मंगलवार को है और इसे उत्तर भारत में कई त्योहारों के रूप में मनाया जाता है जैसे कि हल षष्ठी, लालाही षष्ठी, ब्रज क्षेत्र में बलदेव छठ आदि।

गुजरात में इसे रंधन छठ के रूप में भी मनाया जाता है। बलराम जयंती की पूजा विधि सूर्योदय से पूर्व उठें और घर में गंगाजल छिड़क लें। अपने पूजा स्थल की साफ़ सफाई करके वहां बलराम जी की फोटो या मूर्ति स्थापित करें। फूल चन्दन धुप नेवैद्य दीपक आदि से बलराम भगवान् की पूजा करें। आरती करके प्रसाद ग्रहण करें। आज के दिन हल का दान किया जाए तो बलराम भगवान् विशेष प्रसन्न होते हैं।

*नोट:* यह सूचना इंटरनेट पर उपलब्ध मान्यताओं और सूचनाओं पर आधारित है। लेख से संबंधित किसी भी इनपुट या जानकारी की पुष्टि नहीं करता है। किसी भी जानकारी और धारणा को अमल में लाने या लागू करने से पहले कृपया संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें।


There is no ads to display, Please add some
Post Disclaimer

स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *