• Thu. Mar 5th, 2026

आज निर्जला एकादशी है दो दिन मनेगी निर्जला एकादशी, इस एक एकादशी में समाया गया है सभी एकादशियों का पुण्य*

Admin Office's avatar

ByAdmin Office

Jun 10, 2022

*आज निर्जला एकादशी है दो दिन मनेगी निर्जला एकादशी, इस एक एकादशी में समाया गया है सभी एकादशियों का पुण्य*

ज्येष्ठ माह के शुक्ल पक्ष की एकादशी तिथि के दिन निर्जला एकादशी होती है। यह वर्ष की सबसे बड़ी एकादशी होती है।*

*यह एकादशी इस बार दो दिन मनाई जाएगी।*

*एकादशी प्रारंभ 10 जून प्रात: 7.28 से*
*एकादशी पूर्ण 11 जून प्रात: 5.47*

*चूंकिसूर्योदय के समय एकादशी तिथि 11 जून को पड़ रही है इसलिए वैष्णव मत को मानने वाले 11 जून को ही एकादशी करेंगे जबकि स्मार्त मतावलंबी 10 जून को एकादशी मना लेंगे।*

*दो दिन मनेगी निर्जला एकादशी*

*शास्त्रों का कथन है कि निर्जला एकादशी करने से वर्ष की सभी एकादशियों का पुण्य प्राप्त किया जा सकता है। इसका व्रत पूर्ण शास्त्रीय विधान के अनुसार करना चाहिए। इसे निर्जला एकादशी इसलिए कहा जाता है, क्योंकिइस दिन पानी तक ग्रहण नहीं किया जाता है। यह व्रत पूर्ण निर्जल रहते हुए करना होता है। इसे पांडव एकादशी या भीमसेनी एकादशी भी कहा जाता है, क्योंकिइसे महाभारत काल में पांडु पुत्र भीम ने किया था।**


There is no ads to display, Please add some
Post Disclaimer

स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *