
संवाददाता :नरेश विश्वकर्मा
निरसा प्रखंड के उपचुरिया पंचायत के जनवितरण दुकानदार का स्वर्गवास हो गया!उसका उम्र लगभग अस्सी वर्ष का बताया जा रहा है!

जिसकी सूचना निरसा विधान के सभी जनवितरण दुकानदार को दिया गया। उसके घर सभी पहुंचकर उसकी आत्मा की शांति का कामना करते हुए और उसके परिवार को सांत्वना दिया!

इस सम्बन्ध में फेयर प्राइस डीलर एशोसिऐशन के अध्यक्ष विस्वरुप मंडल सचिव परेश रबीदास ने बताया की श्यामा पदों रजक का एक मात्र जनवितरण दुकान से ही अपना सारे परिवार का भरण पोषण करता था!अब इसके चले जाने के बाद इनका माली हालत थोड़ा दयनीय हो सकता है!

जिसको लेकर जनवितरण दुकानदार के अध्यक्ष विस्वरुप मंडल तथा सचिव परेश रविदास और तमाम जनवितरण दुकानदार एक जनवरी से अनिश्चित कालीन हड़ताल में यह मुद्दा रखेगा की स्वर्गीय श्यामा पदों रजक के दुकान को अनुकम्पा के आधार पर उनके पुत्र को दिया जाय।
There is no ads to display, Please add some

Post Disclaimer
स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com
