• Tue. Mar 3rd, 2026

आज़ादी का अमृत महोत्सव पर रंगोली एवं पेंटिंग प्रतियोगिता का आयोजन*

Admin Office's avatar

ByAdmin Office

Aug 7, 2022

*आज़ादी का अमृत महोत्सव पर रंगोली एवं पेंटिंग प्रतियोगिता का आयोजन*

*धनबाद :* “आज़ादी का अमृत महोत्सव” के अंतर्गत हर घर तिरंगा अभियान को गति प्रदान करते हुए प्रखंड एवं झारखंड स्टेट लाइवलीहुड प्रमोशन सोसाइटी (जेएसएलपीएस) के सखी मंडलो की महिलाओं द्वारा विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया जा रहा है।

इसी क्रम में रविवार को प्रखंड कार्यालय, धनबाद सदर एवं स्वयं सहायता समूहों, ग्राम संगठनों और संकुल संगठनों में रंगोली एवं पेंटिंग प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इसमें सम्मिलित सभी विजेताओं को 15 अगस्त को पुरस्कृत किया जाएगा।

कार्यक्रम को सफल बनाने में प्रखंड विकास पदाधिकारी, प्रखंड कार्यक्रम प्रबंधक जेएसएलपीएस, क्लस्टर कोऑर्डिनेटर बृजेश चौरसिया, सुरेश रजक, मुनिया देवी, उषा देवी एवं संकुल संगठनों के अध्यक्ष श्रीमती टिंकू देवी, मनोरमा देवी, छबीला देवी की महत्वपूर्ण भूमिका रही।


There is no ads to display, Please add some
Post Disclaimer

स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *