• Tue. Sep 23rd, 2025

आजसू पार्टी का एक-एक कार्यकर्ता है नेता उमेश भोक्ता अपने बेटे के कंपनी में काम दिलाने योगेंद्र साव ने मंत्री पद का किया था इस्तेमाल : दिलीप दांगी

ByAdmin Office

Feb 29, 2024

 

पंकज ठाकुर

बड़कागांव । आगामी लोकसभा चुनाव को देखते हुए आजसू पार्टी के संगठन मजबूती को लेकर बड़कागांव गुरुचट्टी स्थित आजसू पार्टी के प्रखंड कार्यालय में आजसू पार्टी का बैठक रखा गया। जिसमे बड़कागांव प्रखंड के सभी केंद्रीय पदाधिकारी, जिला पदाधिकारी सहित प्रखंड पदाधिकारी के साथ-साथ सभी पंचायत प्रभारी उपस्थित हुए। बैठक की अध्यक्षता प्रखंड अध्यक्ष गौतम वर्मा व संचालन तपेश्वर कुमार तापस ने किया। बैठक में आगामी लोकसभा चुनाव को लेकर संगठन को मजबूती प्रदान करने के लिए सभी पंचायत कमेटियों का पुनर्गठन एवं चूल्हा प्रमुख की नई सूची बनने पर विशेष चर्चा किया गया। बैठक की मुख्य अतिथि आजसू पार्टी के केंद्रीय महासचिव सह बड़कागांव विधानसभा संगठन प्रभारी उमेश भोक्ता विशिष्ट अतिथि पार्टी के केंद्रीय सचिव कौलेश्वर गंझू, केन्द्रीय सचिव नागेश्वर तूरी,रामगढ़ जिला अध्यक्ष दिलीप दांगी उपस्थित थे।
मौके पर उपस्थित सभी कार्यकर्ताओं को उत्साहित करते हुए मुख्य अतिथि उमेश कुमार भोक्ता ने कहा कि हमारा संगठन सबसे मजबूत संगठन है। और आजसू पार्टी का एक-एक कार्यकर्ता ही हमारा नेता है। केंद्रीय अध्यक्ष सुरेश महतो का कहना है कि हमारा एक-एक कार्यकर्ता सुदेश महतो है। आज हमारे कार्यकर्ता इतने सक्रिय और संगठन के लिए जुझारू हैं कि उनके ही दम पर विरोधियों को आजसू नाम सुनते हैं पसीना छूटने लगता है। आगे उन्होंने कहा कि आने वाला 2024 झारखंड में और बड़कागांव में एनडीए का होगा इसकी तैयारी अभी से ही आप लोग सभी करें।
वही रामगढ़ जिला अध्यक्ष दिलीप दांगी ने कहा कि आजसू बड़कागांव में चंदा के धंधा को बंद कर देगा। यहां जो एक ही परिवार के द्वारा सिर्फ आंदोलन के नाम पर अपनी रोटी सेंकने का काम किया है इसे बंद कर देंगे क्योंकि अब जनता समझ चुकी है। आगे उन्होंने कहा कि आप सभी जानते हैं कि जब योगेंद्र साव मंत्री थे तब अपने बेटे अंकित राज के कंपनी को ठेकेदारी दिलाने के लिए अपने लेटर पैड में लिखकर दिया था। बड़कागांव में यह जो परिवार का राज चल रहा है वह सिर्फ और सिर्फ अपना झोली भरने के लिए किया जा रहा है विकास के नाम पर सिर्फ और सिर्फ बड़ी-बड़ी बातें वर्तमान विधायक के द्वारा किया जाता है। साथी उन्होंने कहा कि कंपनी में 300 – 300 करके लोगों को रोजगार से जोड़ने की बात कही थी आज वह 300 लोगों को नौकरी तक नहीं मिला।
मौके पर मुख्य रूप से केंद्रीय सदस्य संदीप कुशवाहा, केंद्रीय सदस्य राजा खान, जिला सचिव कामेश्वर महतो दिनेश कुमार महतो, सुरेश कुमार दांगी, तुलेश्वर राम, संजर हूसैन,कृष्णा साव,वरिष्ठ नेता उमेश कुमार दांगी,रघुनाथ यादव, गिरेंद्र प्रसाद, पप्पू प्रसाद, संतोष सिन्हा, जावेद हुसैन, शब्बू खान ,अर्जुन महतो, संतोष सिन्हा, कुलदीप कुमार ,अरविंद गिरी, नारायण प्रसाद, रामेश्वर महतो,कैसर अली, मो रफीक, उदय कुमार यादव, मो मुस्तकीम, मो रब्बानी, मिशबाबुल हक, आशिष रंजन, ताराचंद कुमार, टिकेश्वर प्रसाद, योगेन्द्र महंतो, सुनील पासवान, कामेश्वर महतो ,महेंद्र महतो ,राधो गंझु, मुकेश कुमार, गणपति महतो, राजेश महतो, शंकर मिश्रा, बुटन करमाली, बालदेव कुमार महतो, सतानंन महतो ,नरेश महतो, विनोद कुमार भोक्ता सहित दर्जनों कार्यकर्ता उपस्थित थे।


There is no ads to display, Please add some
Post Disclaimer

स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *