• Sun. Feb 15th, 2026

आजसू केरेडारी प्रखंड कमिटी की बैठक संपन्न!!

Admin Office's avatar

ByAdmin Office

Jun 19, 2024

 

 

 

केरेडारी से रोहित गोस्वामी की रिपोर्ट

 

 

 

केरेडारी 19 जून को पंचायत भवन केरेडारी में आजसू पार्टी केरेडारी प्रखंड कमिटी की एक आवश्यक बैठक हुई! बैठक की अध्यक्षता प्रखंड कार्यकारी अध्यक्ष प्रेमचंद महतो तथा संचालन प्रखंड सचिव मोहन कुमार ने किया! बैठक के दौरान आगामी प्रस्तावित कार्यक्रमों की सफलता पर विशेष रूप से चर्चा हुई! प्रस्तावित कार्यक्रमों में आगामी 22 जून को पार्टी के स्थापना दिवस के अवसर पर बलिदान दिवस युवा सम्मेलन के रूप में मनाई जाएगी!8 अगस्त को शाहिद निर्मल महतो का शहादत दिवस मनाया जाएगा !आजसू पार्टी जनता की समस्याओं के समाधान के लिए कॉल सेंटर की स्थापना की जाएगी! 9 अगस्त को वृहत रूप से विश्व आदिवासी दिवस मनाया जायेगा! 16 अगस्त से 20 अक्टूबर तक सुदेश कुमार महतो और राज्य में विधानसभावार पदयात्रा करेंगें! 26 जून से 26 जुलाई तक ग्राम प्रभारी एवं चूल्हा प्रमुख का शपथ ग्रहण समारोह आयोजित किया जाएगा! इस तिथि से पूर्व चूल्हा प्रमुखों का चयन कर लेने, पौधा रोपण इत्यादि प्रस्तावित कार्यक्रमों की सफलता पर विस्तृत रूप से चर्चा हुई! बैठक में मुख्य रूप से केंद्रीय सदस्य लीलाधान साव, जिला उपाध्यक्ष देवनायन राणा ,प्रखंड कार्यकारी अध्यक्ष प्रेमचंद महतो,प्रखंड सचिव मोहन कुमार,युवा प्रखंड अध्यक्ष जागेश्वर कुमार साव,प्रखंड उपाध्यक्ष विनोद महतो ,प्रखंड उपाध्यक्ष विश्वनाथ महतो, कैलाश महतो , प्रदीप राम, नरेश यादव,उमेश प्रजापति,कुलदीप यादव,शिवशंकर रवि,धनपति साव सहित दर्जनों कार्यकर्ता उपस्थित थे!


There is no ads to display, Please add some
Post Disclaimer

स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *